विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन, पत्नी और बेटे की मौत

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 11 Nov 2026 04:05 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 05:33 PM (IST)

गंगा एक्सप्रेसवे पर हरदोई के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन, उनकी पत्नी और सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन, पत्नी और बेटे की मौत।

  2. गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई।

  3. डेढ़ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर सांडी थाना क्षेत्र के अंटवा गांव के पास बुधवार दोपहर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती और उनके सात वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेढ़ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हरदोई रेफर कर दिया।

प्रयागराज के नीम सराय मुंडेरा स्थित ईडब्ल्यूएस आवास संख्या 431 निवासी सौरभ उपाध्याय गौतमबुद्ध नगर में एक निजी आइटी कंपनी में वाइस चेयरमैन थे। बुधवार को वह पत्नी मेनका उपाध्याय, सात वर्षीय बेटे व्योम और डेढ़ वर्षीय बेटे शिवोम के साथ छठ पूजा में शामिल होने अपने पैतृक निवास प्रयागराज जा रहे थे। परिवार एक्सयूवी-300 कार (यूपी 16 डीएम 6279) में सवार था।

अंटवा गांव के पास पिलर संख्या 317 के निकट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर में सौरभ, मेनका और व्योम की मौके पर ही मौत हो गई। शिवोम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवोम को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- रायबरेली के परशदेपुर को बैंकिंग सौगात, SBI शाखा खुलने से बुजुर्गों-किसानों और व्यापारियों को मिलेगी राहत

उधर, हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और एंबुलेंस देर से पहुंचीं। इससे नाराज ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के निगरानी दस्ते का वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को एक्सप्रेसवे से नीचे उतारा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।