विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में परिवार रजिस्टर की नकल मांगी तो BDO बोला- 5000 की 'दावत' दो, ACB ने जाल बिछाकर ब्लॉक ऑफिस से दबोचा

Published: Tue, 03 Nov 2026 02:04 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 02:09 PM (IST)

हापुड़ में परिवार रजिस्टर की नकल देने के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी सुशील खारी को 5000 रुपये की रिश्वत ...और पढ़ें

HighLights

  1. ग्राम विकास अधिकारी सुशील खारी रिश्वत लेते दबोचे गए।

  2. परिवार रजिस्टर की नकल के लिए मांगे थे 5000 रुपये।

  3. एंटी करप्शन टीम ने हापुड़ ब्लॉक कार्यालय में की कार्रवाई।

केशव त्यागी, हापुड़। परिवार रजिस्टर की नकल देने के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रकम को दावत के नाम पर मांगा गया था। एक माह से रिश्वत के लिए दबाव बना रहे ग्राम विकास अधिकारी को आखिरकार मंगलवार दोपहर को मेरठ एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने हापुड़ ब्लाॅक कार्यालय में जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। आरोपित के पास से रिश्वत की पांच हजार रुपये की रकम भी बरामद कर ली गई।

दावत के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे

थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला के सलमान राणा ने बताया कि उन्हें परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता थी। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी सुशील खारी ने नकल देने के एवज में दावत के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की थी।

इसके बाद से ही वह लगातार सलमान पर रुपये देने का दबाव बना रहा था। करीब एक माह तक परेशान होने के बाद सलमान ने 30 अक्टूबर को मेरठ एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत मिलने पर टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

छापा पड़ते ही ब्लॉक कार्यालय में मचा हड़कंप

मंगलवार दोपहर सुशील खारी ने रिश्वत की रकम लेने के लिए सलमान को कोतवाली क्षेत्र के मोदी नगर रोड स्थित हापुड़ ब्लाॅक स्थित अपने कार्यालय बुलाया। सलमान के पहुंचने से पहले ही एंटी करप्शन टीम ने कार्यालय के आसपास जाल बिछा दिया।

hapur-bribery-case1

जैसे ही सलमान ने कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी को पांच हजार रुपये दिए, पहले से घात लगाए टीम के सदस्यों ने उसे दबोच लिया। टीम ने उसके पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। अचानक हुई कार्रवाई से ब्लाॅक कार्यालय में खलबली मच गई।

इसके बाद आरोपित को कोतवाली ले जाया गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद ने बताया कि उनके नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

दावत के नाम पर रिश्वत का खेल

परिवार रजिस्टर की नकल जैसी जरूरी सरकारी सेवा देने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी ने रिश्वत की रकम को दावत के खर्च के रूप में बताया था। एक माह तक दबाव बनाए जाने के बाद पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम का दरवाजा खटखटाया और रिश्वतखोरी का खेल उजागर हो गया।

यह भी पढ़ें- सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे वनस्पति, दही और एसेंस वाली नकली क्रीम? हापुड़ में बड़ा भंडाफोड़

यह भी पढ़ें- हापुड़ में रात्रि ड्यूटी के दौरान सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह का हार्ट अटैक से निधन, कुर्सी पर ही मिला शव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।