हापुड़: बेटे ने माता-पिता और भाई-भाभी पर दर्ज कराई FIR, प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर खाते से 2 करोड़ निकालने का आरोप
बहादुरगढ़ (हापुड़) में एक व्यक्ति ने अपने माता-पिता, भाई और भाभी पर जमीन-मकान खरीदने के नाम पर बैंक खाते से ...और पढ़ें

न्यायालय के आदेश पर बहादुरगढ़ पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
HighLights
बेटे ने माता-पिता, भाई-भाभी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया।
जमीन-मकान खरीदने के नाम पर दो करोड़ रुपये हड़पे।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ (हापुड़)। जमीन-मकान खरीदने के नाम पर बैंक खाते से करीब दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के प्रवेश कुमार ने अपने पिता, मां, भाई और भाभी पर धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर बहादुरगढ़ पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलग-अलग समय पर करीब दो करोड़ रुपये निकलवाए
प्रवेश कुमार ने आरोप लगाया कि वह वर्ष 2002 में नौकरी के सिलसिले में जर्मनी गया था। विदेश में रहने के दौरान उसने अपने बैंक खाते के संचालन की जिम्मेदारी पिता गंगासरन को सौंपी थी। आरोप है कि वर्ष 2005 से 2015 के बीच परिवार के सदस्यों ने खाते से अलग-अलग समय पर करीब दो करोड़ रुपये निकलवाए।
प्रॉपर्टी भी नाम पर नहीं कराई दर्ज
जमीन और मकान खरीदकर उसके नाम कराने का भरोसा दिया गया लेकिन बाद में संपत्ति उसके नाम नहीं कराई गई। मामले में पिता गंगासरन, मां सुरेशबाला देवी, भाई आलोक और भाभी मौसम राणा को नामजद किया गया है।
संपत्ति वापस मांगने पर इंकार करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।