विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के लोगों को प्रदूषण से राहत, नवंबर में पहली बार 151 पर पहुंचा AQI

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:11 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 11:23 AM (IST)

हापुड़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गिरकर 151 पर आ गया है, जो इस महीने का सबसे निचला स्तर है। ...और पढ़ें

हापुड़ में नवंबर का सबसे कम AQI। जागरण

हापुड़ में नवंबर का सबसे कम AQI। जागरण

HighLights

  1. हापुड़ का एक्यूआई गिरकर 151 पर पहुंचा।

  2. यह नवंबर महीने का सबसे निचला स्तर है।

  3. वाहनों की कमी और हवा के प्रवाह से सुधार।

जागरण संवाददाता, हापुड़। प्रदूषण की मार झेल रहे शहरवासियों को मंगलवार को और राहत मिल गई। इस महीने पहली बार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) गिरकर 151 पर पहुंच गया।

यह नवंबर में अब तक का सबसे कम स्तर है। हवा की गुणवत्ता में आए इस सुधार के पीछे वाहनों की आवाजाही में कमी और हवा के बेहतर प्रवाह को प्रमुख वजह माना जा रहा है।

पिछले कई दिनों से हवा में घुले प्रदूषक तत्वों के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं भी सामने आ रही थीं। ऐसे में एक्यूआई में आई गिरावट ने लोगों को कुछ राहत दी है।

हालांकि, 151 का एक्यूआई अभी भी संतोषजनक श्रेणी में नहीं है। ऐसे में प्रदूषण से पूरी तरह राहत मिलने के लिए हवा की गुणवत्ता में और सुधार जरूरी है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में लेनदेन विवाद में घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें- हापुड़ में PM मोदी और CM योगी की आपत्तिजनक फोटो वायरल, लोगों में भारी आक्रोश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।