विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में लेनदेन विवाद में घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:38 PM (IST)

पिलखुवा के सद्दीकपुरा में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों को घर में घुसकर पीटा गया, ...और पढ़ें

हापुड़ में लेनदेन विवाद में घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला, जांच में जुटी पुलिस ( एआई जेनरेटेड इमेज)

हापुड़ में लेनदेन विवाद में घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला, जांच में जुटी पुलिस ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. पिलखुवा में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ।

  2. दो भाइयों को घर में घुसकर पीटा, गंभीर चोटें आईं।

  3. पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, हापुड़। हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सद्दीकपुरा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर दो भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान पथराव होने की बात भी सामने आई है।

पैसों को लेकर चल रहा था विवाद..

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला सद्दीकपुरा रहने वाले आमिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोनों पक्षों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को दूसरे पक्ष के पांच लोग उनके घर पहुंच गए।

आरोप है कि उन्होंने आमिर और उनके भाई समीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर ईंट और धारदार हथियार से हमला किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। आमिर के सिर में चोट आई, जबकि उसका एक दांत टूट गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर हमले का आरोप लगाया गया है। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस दोनों पक्षों के विवाद और मारपीट के आरोपों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिसार में दीपावली पर खेलते समय लोहे के गेट के नीचे दबने से आठ साल के बच्चे की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।