हिसार में दीपावली पर खेलते समय लोहे के गेट के नीचे दबने से आठ साल के बच्चे की मौत
हिसार के शिव नगर में दीपावली पर खेलते समय एक आठ वर्षीय बच्चे पूर्व की लोहे के गेट के नीचे ...और पढ़ें
-1794246479125_m.webp)
हिसार में आठ साल के बच्चे की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
हिसार में दीपावली पर लोहे के गेट से हुआ हादसा।
आठ वर्षीय बच्चा पूर्व खेलते समय गेट के नीचे दबा।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।
जागरण संवाददाता, हिसार। दीपावली पर नानी के घर शिव नगर में आठ साल के पूर्व की खेलते समय लोहे के गेट के नीचे दबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह एचटीएम थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के स्वजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार शिव नगर की गली नंबर- 6 में रहने वाले बजरंग सोनी का आठ साल का बेटा पूर्व दीपावली पर अपने परिवार के साथ शिव नगर में अपनी नानी के घर आया हुआ था। रविवार शाम वह गली के अन्य छोटे बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते हुए वह लोहे के गेट पर झूलने लगा। इसी दौरान अचानक लोहे का गेट टूट गया, जिस कारण वह लोहे के गेट के नीचे दब गया।
दो-तीन अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। शोर सुनकर परिवार वाले आए और उसे गेट के नीचे से निकाला। सिर में चोट लगने के कारण खून बह रहा था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पूर्व इकलौता बेटा था। पूर्व की एक छोटी बहन है। एचटीएम थाना पुलिस ने मृतक के स्वजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव स्वजनों को सौंप दिया।