हापुड़ में PM मोदी और CM योगी की आपत्तिजनक फोटो वायरल, लोगों में भारी आक्रोश
हापुड़ में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की आपत्तिजनक एडिटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने से क्षेत्र में आक्रोश ...और पढ़ें

जांच करने मौके पर पहुंची हापुड़ पुलिस। जागरण
HighLights
पीएम मोदी और सीएम योगी की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल।
हापुड़ के सिंभावली में युवक ने तस्वीर एडिट की।
पुलिस ने आरोपी फईम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।
संवाद सहयोगी, सिंभावली (हापुड़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने से क्षेत्र का माहौल गरमा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वैठ मोड चौकी इंचार्ज उप-निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि वे 7 नवंबर को क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है।
फोटो को एडिट किया
इस वीडियो में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को एडिटिंग कर एक युवक अपने पैर छूते हुए दिखाया गया, जिससे हिंदू समाज सहित सर्वसमाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
वीडियो हुआ वायरल
जांच में पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान जिला हापुड़ थाना सिंभावली क्षेत्र के खागोई गांव के फईम उर्फ फहीम पुत्र निजाम के रूप में हुई। आरोपी ने फेसबुक अकाउंट और इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो वायरल की थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। उधर, उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया से दूरी बनाने और कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट ना करने की अपील भी की है।