विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़: आंबेडकर स्मारक समिति के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव करने पर 10 लोगों ने पीटा

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:53 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 10:58 AM (IST)

हापुड़ के नारायणपुर बास्का गांव में आंबेडकर स्मारक समिति के अध्यक्ष कपिल कुमार पर जानलेवा हमला हुआ। वे गांव में ...और पढ़ें

नारायणपुर बास्का में हिंसक झड़प

नारायणपुर बास्का में हिंसक झड़प

संवाद सहयोगी, धौलाना। हापुड़ के  कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर बास्का में रविवार देर रात आंबेडकर स्मारक समिति के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि गांव के ही दस लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। दोनों पक्ष एक ही समाज से जुड़े बताए जा रहे हैं।

समिति के अध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि रविवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि गांव में आंबेडकर प्रतिमा के पास कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट हो रही है। इस पर वह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बचाव कराने का प्रयास करने लगे।

महिला का आरोप दस लोगों ने किया हमला

आरोप है कि इसी दौरान करीब दस लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख हमलावर फरार हो गए। घायल कपिल कुमार को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हापुड़ रेफर कर दिया।

पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया

यह भी पढ़ें- हापुड़ में गन्ने पर गहराया संकट, सिंभावली और ब्रजनाथपुर के 136 क्रय केंद्र छिने; 140 करोड़ का बकाया भी अटका

यह भी पढ़ें- हापुड़: रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं, हादसों को रोकने के लिए सख्त अभियान चलाएगी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।