Hapur: 2 कारों की जोरदार टक्कर से घायल हुआ पुलिसकर्मी और 10 साल का मासूम, घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम
दिल्ली से बुलंदशहर के स्याना स्थित अपने घर लौट रहे कार सवार लोगों को शुक्रवार शाम कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर बाइपास के निकट एक अन्य अनियंत्रित कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दिल्ली पुलिस में सिपाही उसकी पत्नी व दस वर्षीय बच्चा घायल हो गए।
हापुड़, जागरण संवाददाता। दिल्ली से जिला बुलंदशहर के स्याना स्थित अपने घर लौट रहे कार सवार लोगों को शुक्रवार शाम कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर बाइपास के निकट एक अन्य अनियंत्रित कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दिल्ली पुलिस में सिपाही, उसकी पत्नी व दस वर्षीय बच्चा घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त कार को हाइवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद सिपाही परिवार सहित गंतव्य को रवाना हो गए।
जिला बुलंदशहर के स्याना के रहने वाले सर्वेश कुमार दिल्ली पुलिस में सिपाही है। शुक्रवार शाम वह पत्नी शोभा व दस वर्षीय पुत्र के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। निजामपुर बाइपास के निकट पहुंचने पर एक अनियंत्रित कार के चालक ने उसी कार में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे में सिपाही उनकी पत्नी व पुत्र घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया था। प्राथमिक उपचार कराने के बाद कार सवार लोग गंतव्यको रवाना हो गए। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।