विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में स्कूल जा रहे बच्चों का ई-रिक्शा गढ़ रोड पर पलटा, आधा दर्जन घायल; अस्पताल पहुंचे परिजन

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:59 AM (IST)

हापुड़ के गढ़ रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

आसपास के लोगों की मदद से घायल बच्चों को नगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

आसपास के लोगों की मदद से घायल बच्चों को नगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

HighLights

  1. गढ़ रोड पर स्कूली बच्चों का ई-रिक्शा पलटा।

  2. हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चे हुए घायल।

  3. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, परिजन पहुंचे।

जागरण संवाददाता, हापुड़। कोतवाली क्षेत्र में गढ़ रोड पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। आसपास के लोगों की मदद से घायल बच्चों को नगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह को एक ई-रिक्शा दीवान पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ रोड पर त्रिवेणी गंज के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Hapur-accident1

बताया गया कि हादसे में मोहल्ला साकेत निवासी कक्षा 5 वीं का छात्र चिराग और कक्षा 6 का छात्र भव्य घायल हो गए। अन्य घायलों का भी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन और स्कूल का स्टाफ अस्पताल पहुंच गए थे। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- डिवाइडर फांद पहुंचे SP हापुड़ ने पेश की मिसाल, खुद बांधी घायल छात्रा के पैर पर पट्टी; देखते रहे राहगीर

यह भी पढ़ें- हापुड़ में सिंभावली चीनी मिल संकट से हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर असर, टेंशन में किसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।