तारों में 20 मिनट तक निकलती रही चिंगारी और फिर हुए तेज धमाके, हापुड़ की कॉलोनी में दहशत; घरों से बाहर निकले लोग
हापुड़ के त्यागी नगर में बिजली के तारों में धमाके और आग लगने से दहशत फैल गई, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। जर्जर तारों के आपस में चिपकने से हुई इस घटना के बाद निवासियों ने तारों को बदलने और नियमित जांच की मांग की है।
-1795667584728_m.webp)
नीचे झूलते तारों में कब धमाका हो जाए या फिर आग लग जाए, इसका कोई भी भरोसा नहीं है।
HighLights
हापुड़ के त्यागी नगर में बिजली के तारों में धमाके हुए।
तारों में आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई।
निवासियों ने जर्जर तारों को बदलने की मांग की है।
हर्ष अग्रवाल, हापुड़। शहर की पाश कॉलोनी से लेकर तंग गलियों में फैला तारों का झुंड अब लोगों की जान पर बन आया है। नीचे झूलते तारों में कब धमाका हो जाए या फिर आग लग जाए, इसका कोई भी भरोसा नहीं है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा सात बजे मोहल्ला त्यागी नगर में बिजली के तारों में अचानक धमाके होने शुरू हो गए और देखते ही देखते आग लग गई। करीब 20 मिनट तक तारों में धमाके होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई और आननफानन में घरों से बाहर निकल गए।
बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई
मोहल्ला त्यागी नगर के रहने वाले आकाश शर्मा, गौरव, राजेंद्र और प्रवीण ने बताया कि अचानक बिजली के तारों में तेज धमाके शुरू हो गए। कुछ ही देर में तारों से चिंगारियां निकलने लगीं और आग की लपटें दिखाई देने लगीं।
लगातार हो रही आवाजों से छोटे बच्चे समेत महिलाएं और बुजुर्ग सहम गए। किसी बड़े हादसे की आशंका के चलते मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर खड़े हो गए।
इसके बाद फिर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना देकर अवगत कराया। इसके बाद फीडर नंबर चार की बिजली आपूर्ति को बंद कर दी गई।
लाइनमैन मौके पर पहुंचे
ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और लाइनमैन को घटना की सूचना दी गई, ताकि मौके पर पहुंचकर खराबी को दुरुस्त किया जा सके। करीब 20 मिनट तक चले इस घटनाक्रम ने स्थानीय निवासियों को दहशत में डाल दिया। हालांकि, तार टूट कर नीचे गिर पड़े थे।
जर्जर तारों को बदलने की मांग
लंबे समय से मोहल्ले में बिजली खंभे और तार जर्जर हाल में पड़े है। गनीमत रही धमाके और आग के चलते कोई बड़ी घटना नहीं हुई। उन्होंने ऊर्जा निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से बिजली के तारों की नियमित रूप से जांच कराने और जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है।
बोले जिम्मेदार...
सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जांच करने पर पता चला कि तार आपस में चिपक गए थे, जिससे धमाका और उसके बाद आग लग गई। खंभों पर भी इंटरनेट के तार लटके हुए है, जिसके चलते हादसा होने की संभावना रहती है। करीब एक घंटे में बिजली आपूर्ति को सुचारू कर दिया जाएगा।
-सचिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, हापुड़।
यह भी पढ़ें- हापुड़ के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा से मना गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
यह भी पढ़ें- अब हापुड़ में विद्यालयों ने शुरू की नई पहल, बच्चें कर सकेंगे गुप्त शिकायतें, फौरन होगी कार्रवाई
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।