Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में विधवा के पति से महिला ने किया शादी का दावा, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 11:33 AM (IST)

    हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड की रहने वाली मीना वर्मा ने एसपी से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की एक महिला उनके दिवंगत पति से शादी का दावा कर रही है और अवशेष धनराशि के लिए उत्तराधिकार प्रमाण पत्र हेतु न्यायालय में वाद दायर किया है। मीना ने महिला पर झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    Hero Image
    सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। नगर के स्वर्ग आश्रम रोड की रहने वाली एक महिला के पति का देहांत हो चुका है। उत्तराखंड के चमोली क्षेत्र की एक महिला ने महिला के पति से उसकी शादी होने का दावा किया है।

    पति की मृत्यु के बाद विभागीय अवशेष धनराशि लगभग 58-59 लाख रुपये हासिल करने के लिए उसने चमोली न्यायालय में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के लिए वाद दायर किया है। मामले की जानकारी पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिकायती पत्र में स्वर्ग आश्रम रोड स्थित राजनगर कॉलोनी की मीना वर्मा ने बताया कि उसकी शादी 26 नवंबर 2001 को अरुण कुमार वर्मा से हुई थी। उसकी पुत्री शुचि वर्मा और पुत्र यश वर्मा है। अरुण कुमार वर्मा उत्तराखंड के चमोली क्षेत्र के गोपेश्वर जिला चिकित्सालय, में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

    एक जून 2024 को पति की मौत हो गई। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कर्ण प्रयाग के अधिकारियों ने उनका शव स्वजन को सौंपा था। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार हापुड़ स्थित चौराखी मंदिर स्थित श्मशान घाट में हुआ। जिसकी रसीद पीड़िता के पास है। इसके आधार पर उन्होंने हापुड़ नगर पालिका से 19 जुलाई 2024 को मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया था।

    महिला का दावा और क्या है विवाद?

    पीड़िता ने बताया कि उत्तराखंड के चमोली क्षेत्र की एक महिला ने अरुण कुमार वर्मा से अपनी शादी का दावा करते हुए उनकी मृत्यु के बाद विभागीय अवशेष धनराशि लगभग 58-59 लाख रुपये हासिल करने के लिए चमोली न्यायालय में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के लिए वाद दायर किया है। मीना वर्मा ने इस दावे का विरोध किया, जिसके परिणामस्वरूप न्यायालय ने चार अप्रैल 2025 को महिला का वाद खारिज कर दिया।

    बदनामी और फर्जी अफवाह का आरोप

    मीना वर्मा का आरोप है कि महिला ने इससे खिन्न होकर पीड़िता और उसके स्वजन के खिलाफ साजिश रची। उसने कुछ सहयोगियों के माध्यम से उसके खिलाफ झूठी खरबरें व अफवाह उड़ाई। जिसमें मृत्यु प्रमाण पत्र को गलत तरीके से प्राप्त करने का आरोप लगाया गया।

    ये सभी आरोप निराधार हैं और उनके पास अपनी शादी और पति की मृत्यु से संबंधित सभी वैध दस्तावेज, जैसे विवाह प्रमाण पत्र, शव सुपुर्दगी का प्रमाण, और अंतिम संस्कार की रसीद, मौजूद हैं।

    पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

    पीड़िता ने हापुड़ के एसपी को एक शिकायत पत्र सौंपकर आरोपित महिला और उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और उनके परिवार का उत्पीड़न करने से रोका जाए। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।