प्रधानाचार्य पर तमंचा तान दबाया ट्रिगर, गोली चली पर ऐसे बच गई जान; ये है पूरा मामला
हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में एक स्कूल के छात्र ने प्रधानाचार्य पर तमंचा तान दिया और ट्रिगर दबा दिया। गोली मिस होने से प्रधानाचार्य बाल-बाल बच गए। इससे पहले छात्र ने प्रधानाचार्य से गाली-गलौज और मारपीट भी की थी। प्रधानाचार्य ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर तमंचा तानकर ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही की मिस होने के चलते गोली नहीं चली, अन्यथा प्रधानाचार्य की जान जा सकती थी।
इससे पूर्व आरोपी ने गाली-गलौज कर प्रधानाचार्य से मारपीट की थी। मामले में प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस में दी तहरीर में मनोज ने बताया कि वह थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता मार्ग स्थित एस.सी.एम. स्कूल में वह प्रधानाचार्य है। गांव मतनौरा के विवेक ने वर्ष 2023 में स्कूल में दाखिला लिया था।
बुधवार सुबह विवेक उनके कार्यालय में पहुंचा। आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध पर आरोपित ने डंडे से उनपर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी पीड़ित ने पुलिस और आरोपित के स्वजन को दी। कुछ देर बाद आरोपित अपने साथी के साथ दोबारा उनके कार्यालय पहुंचा।
यह भी पढ़ें- Hapur Crime: युवती को गन्ने के खेत में खींचकर दरिंदगी, बदहवास हालत में छोड़कर फरार हुआ आरोपी
आरोपित ने अंटी से तमंचा निकलकर पीड़ित पर तान दिया। इसी बीच आरोपित ने तमंचे का ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही की मिस होने के चलते गोली नहीं चली। अन्यथा उसकी जान जा सकती थी। इसके बाद आरोपित मौके ने फरार हो गया। घटना से भयभीत होकर पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।