विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP के इस जिले में कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू, पहले दिन पकड़े गए 15 कुत्ते

Published: Thu, 14 Aug 2025 04:37 PM (IST)

हापुड़ नगर पालिका ने शहर में कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया है। पहले दिन गांधी विहार सहित कई ...और पढ़ें

कुत्ते पकड़वाने का अभियान शुरू। जागरण फोटो
कुत्ते पकड़वाने का अभियान शुरू। जागरण फोटो

HighLights

  1. नगर पालिका ने शुरू किया कुत्ता पकड़ने का अभियान
  2. पहले दिन 15 कुत्ते पकड़े गए
  3. नसबंदी के लिए बना अस्थाई अस्पताल

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में नगर पालिका के अधिकारियों ने शहर में कुत्ते पकड़वाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन नगर पालिका की टीम व ठेकेदार की टीम ने संयुक्त रूप से गांधी विहार समेत विभिन्न मोहल्लों में अभियान चलाकर 15 कुत्तों को पकड़ा है।

अधिकारियों के अनुसार, पहले से ही संचालित टेंडर द्वारा ही कुत्ते पकड़वाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। कुत्तों को पकड़वाने के लिए चलाए गए अभियान से लोगों को राहत मिली है।

कुत्तों की नसबंदी और बंदरों को पकड़वाने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा करीब छह माह पूर्व टेंडर निकाला गया था। बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से टीम आई थी। कुछ दिन तो अभियान सही प्रकार से चला, लेकिन फिर बंदर पिंजरे में आना ही बंद हो गए।

वहीं, इसके चलते बंदरों को पड़वाने के अभियान को बंद करा दिया गया। जबकि कुत्तों को पकड़वाकर उनकी नसबंदी कराने के लिए अभियान शुरू नहीं हो सका था। जिसके प्रतिदिन कुत्ते सैंकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाकर काट रहे थे। ऐसे में प्रतिदिन लोग नगर पालिका के अधिकारियों से कुत्तों को पकड़वाने के लिए मांग कर रहे थे। उनके अलावा सभासदों द्वारा भी इसकी मांग की जा रही थी।

लोगों की मांग पर अब नगर पालिका के अधिकारियों ने बुधवार से कुत्ते पकड़वाने के लिए अभियान शुरू करा दिया है। पहले दिन नगर पालिका व ठेकेदार की टीम के संयुक्त रूप से मेरठ रोड स्थित गांधी विहार, संजय विहार और सर्वोदय कालोनी में अभियान चलाया गया। टीम जैसे ही कुत्ते पकड़ने के लिए पहुंची वह मौके से फरार हो गए। ऐसे में पहले दिन केवल 15 कुत्तों को ही पकड़ा जा सका। कुत्तों को जाल में फंसाने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रैन बसेरे में बनाया गया है अस्थाई अस्पताल

नगर पालिका ने कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराने के लिए दिल्ली रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डे में बने पालिका के रैन बसेरे में अस्थाई अस्पताल बनाया है। इस अस्पताल में ही कुत्तों की नसबंदी कर उनके स्वस्थ होने तक रखा जाएगा। बुधवार को पकड़े गए कुत्तों को टीम द्वारा वहीं पर ही छोड़ा गया है।

पूर्व में जो टेंडर जारी किया गया था, उसी के आधार पर फिलहाल कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जो भी शासन स्तर से आदेश प्राप्त होगा, उसके आधार पर आगामी अभियान चलाया जाएगा। - संजय कुमार मिश्रा, ईओ, नगर पालिका हापुड़