यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हापुड़ में 2.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
हापुड़ में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विधायक विजयपाल आढ़ती ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 2.5 करोड़ रुपये के ...और पढ़ें

HighLights
- हापुड़ में 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
- विधायक विजयपाल आढ़ती ने किया शिलान्यास
- सड़क और नाली निर्माण कार्य होंगे शुरू
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती व नवरात्र के अवसर पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने 2.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के एकेपी डिग्री कालेज में एक कमरा, गांव मोरपुर, हसनपुर, मलकपुर, खड़खड़ी, पटना मुरादपुर, हरसिंहपुर, श्यामनगर, गोयना, नवादा, सिमरौली, शेखपुर, नूरपुर, सादिकपुर, काठीखेड़ा, अयादनगर, बछलौता, बाबूगढ़, ततारपुर, जरौठी गांव व नगर के मोहल्ला गांधी विहार में सड़क और नाली निर्माण के कार्यों का शिलान्यास किया गया।
इस दौरान मनोज मुखिया, राजीव, हरेंद्र, अमित, गुड्डू चौधरी, वैभव त्यागी, देवीदयाल, हेमंत सैनी, देवेंद्र प्रधान, सतवीर, तुषार सिंह, कमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
