विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चाकू से काट देंगे, किडनी निकाल लेंगे...', हापुड़ में बच्चे को बेल्ट-डंडों से डराने का खौफनाक वीडियो सामने आया

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:40 PM (IST)

हापुड़ के सिंभावली में दो युवकों ने एक बच्चे को सुनसान जगह ले जाकर डंडों, बेल्ट और चाकू से डराया, साथ ही किडनी निकालने की धमकी भी दी।

हापुड़ में मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार।

हापुड़ में मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार।

HighLights

  1. दो युवकों ने बच्चे को सुनसान जगह पर डराया धमकाया।

  2. डंडों, बेल्ट और चाकू से जान से मारने की धमकी दी।

  3. बच्चे की किडनी निकालने की धमकी का वीडियो वायरल।

संवाद सहयोगी, हापुड़ (सिंभावली)। थाना क्षेत्र में एक छोटे बच्चे को सुनसान जगह पर ले जाकर दो युवकों द्वारा डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। युवकों ने बच्चे को डंडों और बेल्ट से डराया तथा चाकू से हत्या करने की धमकी दी।

इतना ही नहीं, बच्चे की किडनी निकालने की धमकी भी दी गई। घटना का वीडियो बृहस्पतिवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

प्रसारित वीडियो सिंभावली थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में दो युवक एक छोटे बच्चे को सूनसान स्थान पर ले जाकर डराते-धमकाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान बच्चा रोता हुआ और युवकों के सामने गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल के बाद घरवालों ने पुलिस को दी जानकारी

युवक उसे डंडे और बेल्ट दिखाकर भयभीत करते हैं। साथ ही, चाकू से जान से मारने और किडनी निकालने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद बच्चे के स्वजन भी चिंतित हैं। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी का कहना है कि टीम प्रसारित वीडियो की सत्यता, घटना के स्थान और इसमें शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में तालाब किनारे लावारिस हालत में मिली दुर्घटनाग्रस्त कार, पुलिस तलाश रही सवारों का सुराग

यह भी पढ़ें- हापुड़ में त्योहारों से पहले 16 कुंतल नकली मावा जब्त, मिलावटखोरों में हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।