हापुड़ में तालाब किनारे लावारिस हालत में मिली दुर्घटनाग्रस्त कार, पुलिस तलाश रही सवारों का सुराग
हापुड़ में मध्यगंग नहर पटरी पर एक तालाब किनारे क्षतिग्रस्त कार पलटी हुई मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में ...और पढ़ें
-1793853279098_m.webp)
तालाब किनारे मिली क्षतिग्रस्त कार। जागरण
HighLights
हापुड़ में मध्यगंग नहर पटरी पर क्षतिग्रस्त कार मिली।
कार तालाब किनारे पलटी हुई मिली, सवारों का पता नहीं।
पुलिस ने कार कब्जे में ली, मालिक की तलाश जारी।
संवाद सहयोगी, सिंभावली (हापुड़)। हापुड़ में थाना क्षेत्र के वैठ गांव के निकट मध्यगंग नहर पटरी पर तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक क्षतिग्रस्त कार पलटी हुई मिली। कार की हालत देखकर किसी हादसे की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक कार में सवार लोगों और उसके क्षतिग्रस्त होने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, नहर पटरी पर तालाब के किनारे लोगों ने एक कार पलटी हुई देखी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन कार में सवार किसी व्यक्ति के घायल होने या मौके से अस्पताल पहुंचने की भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसे में पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि यदि कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है तो उसमें सवार लोग कहां गए। इसके अलावा किसी अन्य वारदात में कार के इस्तेमाल होने की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि मधगंग नहर की पटरी पर तालाब के किनारे क्षतिग्रस्त कार मिली है। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।