विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में त्योहारों से पहले 16 कुंतल नकली मावा जब्त, मिलावटखोरों में हड़कंप

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:02 AM (IST)

खाद्य सुरक्षा विभाग ने हापुड़ के लालपुर गांव में छापा मारकर 16 कुंतल नकली मावा जब्त किया। यह मावा दीपावली ...और पढ़ें

हापुड़ में त्योहारों से पहले 16 कुंतल नकली मावा जब्त ( एआई जेनरेटेड इमेज )

हापुड़ में त्योहारों से पहले 16 कुंतल नकली मावा जब्त ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. हापुड़ के लालपुर गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा।

  2. त्योहारों पर खपाने के लिए रखा 16 कुंतल नकली मावा बरामद।

  3. मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी, सेहत से खिलवाड़ पर कार्रवाई।

धर्मपाल आर्या, धौलाना। त्योहारों पर मिठाइयों की मांग बढ़ते ही मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। बुधवार देर शाम खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ गांव लालपुर में छापा मारकर करीब 16 कुंतल नकली मावा बरामद किया।

कार्रवाई की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और अन्य भट्ठी संचालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, लालपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर रात के समय मावा तैयार करने की भट्ठियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं।

मावे के नमूनों को नष्ट किया गया

इसी क्रम में विभाग की टीम ने गांव के रहने वाले आकिल पुत्र खलील के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। मौके से बरामद मावे के नमूने लेकर उसे नष्ट करा दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद मावे को आगामी दीपावली और भैया दूज के त्योहार पर बाजार में खपाने की तैयारी थी।

लोगों की सेहत पर उठे सवाल 

त्योहारों पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच इतनी बड़ी मात्रा में नकली मावा मिलने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ के बड़ौदा हिंदुवान में विवाहिता का शव फंदे पर मिला, जांच में जुटी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।