विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के बड़ौदा हिंदुवान में विवाहिता का शव फंदे पर मिला, जांच में जुटी पुलिस

Published: Thu, 05 Nov 2026 01:54 AM (IST)

हापुड़ के बड़ौदा हिंदुवान गांव में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर ...और पढ़ें

हापुड़ के बड़ौदा हिंदुवान में विवाहिता का शव फंदे पर मिला ( एआई जेनरेटेड इमेज )

हापुड़ के बड़ौदा हिंदुवान में विवाहिता का शव फंदे पर मिला ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. बड़ौदा हिंदुवान में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला।

  2. मृतका की पहचान 26 वर्षीय पूजा के रूप में हुई।

  3. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

संवाद सहयोगी, धर्मपाल आर्या। ग्राम बड़ौदा हिंदुवान में बुधवार शाम विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 26 वर्षीय पूजा के रूप में हुई। उसका शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटका मिला था। घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। पुलिस को रात में इसकी सूचना मिली।

मृतका की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बेटे हैं। क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की प्रक्रिया शुरू की। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि महिला की मौत के मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पुलिस कार्रवाई के बीच अंकिता की मां बेहोश, अब अस्पताल में भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।