विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटे गंभीर रूप से घायल; दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

Published: Tue, 10 Nov 2026 12:08 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 01:26 PM (IST)

हापुड़ में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मां-बेटे को भीषण टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर पर मंगलवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मां-बेटा हवा में उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना का भयावह दृश्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव मंसूरी की श्वेता पत्नी अरविंद चौधरी कार में सवार होकर जा रही थीं। कार जैसे ही थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर पर पहुंची, तभी उसकी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

बाइक पर सवार मां-बेटे की पहचान

बाइक पर जिला गाजियाबाद के मोदीनगर के गांव सीकरी खुर्द का कुलदीप कुमार और उनकी मां कृष्णा देवी सवार थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और उस पर सवार मां-बेटे उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।

अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल देवनंदनी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

अभी नहीं मिली तहरीर

हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दुर्घटना की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। वहीं, बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होने की बात भी सामने आई है। थाना देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि ततारपुर गोल चक्कर पर कार और बाइक की भिड़ंत में मां-बेटे घायल हुए हैं।

दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में लेनदेन विवाद में घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें- हापुड़ में नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी आग, सवारों ने इस तरह बचाई अपनी जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।