हापुड़ में नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी आग, सवारों ने इस तरह बचाई अपनी जान
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-09 पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवारों ने समय ...और पढ़ें
-1794245738064_m.webp)
हापुड़ में नेशनल हाईवे पर चलती कार में लगी आग सवारों ने बचाई जान ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
नेशनल हाईवे-09 पर चलती कार में लगी आग।
कार सवारों ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान।
आग से पूरी कार जलकर हुई खाक।
धर्मपाल आर्या, हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-09 पर सोमवार देर शाम गढ़ से हापुड़ की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। चलती कार से आग की लपटें उठती देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार सवारों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया और वह जलकर खाक हो गई।
इस तरह बचाई अपनी जान
प्रत्यक्षदर्शी नितिन शर्मा ने बताया कि वह नोएडा से गढ़ की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बाबूगढ़ क्षेत्र में गांव उपैड़ा के सामने गढ़ से हापुड़ की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार सवारों ने वाहन रोककर तेजी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
यातायात प्रभावित
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि कार के मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। आग से कार लगभग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
यह भी पढ़ें- शहडोल में पुलिस से डरकर तालाब में कूदे चार युवकों में तीन की मौत; एक अस्पताल में भर्ती; स्वजन ने किया हंगामा