दीवाली से पहले हवा में घुला जहर, सांस की समस्या और आंखों में जलन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे मरीज
हापुड़ में दीवाली से पहले बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने की परेशनी होनी शुरू हो गई ...और पढ़ें
-1793618639774_m.webp)
हापुड़ में डॉक्टर के पास पहुंचे मरीज। फोटो-दैनिक जागरण
HighLights
धूल-धुएं से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन।
बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा रोगियों को अधिक खतरा।
मास्क पहनें, आंखें धोएं, अनावश्यक बाहर न निकलें।
संवाद सहयोगी, हापुड़। दीवाली से पहले ही आबोहवा में बढ़ती धूल और धुएं का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। किसी को सांस लेने में परेशानी हो रही है तो, कोई आंखों में जलन और त्वचा पर खुजली से परेशान है।
गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस तरह की समस्याओं को लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार सुबह से अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान डाक्टरों ने परामर्श देकर सावधानी बरतने की सलाह दी।
सांस के जरिए शरीर में पहुंच रहे कण
अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर अशरफ अली ने बताया कि वाहनों से निकलने वाला धुआं, सड़कों पर उड़ती धूल और निर्माण कार्यों से उठने वाले महीन कण वातावरण को प्रभावित करते हैं। हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर श्वसन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं।
इससे खांसी, गले में खराश और सांस फूलने जैसी दिक्कतें होती हैं। वहीं, आंखों के संपर्क में आने पर जलन, लालिमा और पानी बहने की शिकायत होती है।
बच्चों और बुजुर्गों को है अधिक खतरा
फिजिशियन डाक्टर अशरफ अली ने बताया कि प्रदूषण के बीच बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। धूल-धुएं के संपर्क में आने से उनकी परेशानी बढ़ सकती है।
ऐसे में खुले स्थानों पर अनावश्यक समय बिताने से बचना चाहिए। बाहर निकलते समय उपयुक्त मास्क पहनना और आंखों में जलन होने पर उन्हें रगड़ने के बजाय साफ पानी से धोना राहत देता है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में युवाओं के खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, राहगीरों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
यह भी पढ़ें- हापुड़: खेतों में काम करने गए थे बुजुर्ग दंपति, पीछे से घर का ताला खोलकर लाखों के जेवरात ले उड़े चोर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।