हापुड़ में युवाओं के खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, राहगीरों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
हापुड़ में राजाजी की हवेली के पास युवाओं द्वारा खतरनाक बाइक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। इससे राहगीरों ...और पढ़ें
HighLights
हापुड़ में युवाओं के खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो वायरल।
तेज रफ्तार बाइक चलाना और व्हीली मारना आम बात।
पुलिस से कार्रवाई और तैनाती की मांग की गई।
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राजाजी की हवेली के पास युवाओं द्वारा खतरनाक बाइक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है।
स्टंट के दौरान तेज रफ्तार बाइक चलाना और व्हीली मारना आम बात हो गई है। स्टंट के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्टंट करने वाले युवाओं पर कार्रवाई की जाए और वहां पुलिस की तैनाती की जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
खबर को अपडेट किया जा रहा है..