गढ़ गंगा मेले में पहली बार दिखेगा भव्य नजारा, मेन गेट पर शिव आकृति और झूला गेट पर सजेगा डमरू; कल आएंगे CM योगी
गढ़ गंगा मेले में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है, जहां 14 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 14 नवंबर को मेले में प्रस्तावित आगमन।
मेले के रास्तों को चौड़ा किया गया, यातायात सुगम बनाने हेतु।
मुख्य गेट पर शिव आकृति, डमरू और आकर्षक लाइटों से सजावट।
ध्रुव शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में अब श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है। इसी के साथ 14 नवंबर को गंगा मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिला पंचायत सभी तैयारियों को पूर्ण करने में जुटी हुई है। वहीं मेले में पहली बार कई तरह के बदलाव किए गए हैं।
गढ़मुक्तेश्वर के गंगा खादर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में प्रतिवर्ष करीब 30 लाख श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इस वर्ष इस मेले का मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा, जबकि दीपदान 23 नवंबर को किया जाएगा।
पिछले साल तक संकरे रास्तों से लगता था जाम लेकिन...
एक वर्ष पूर्व तक मेले के अंदर रास्ते संकरे होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन पिछले वर्ष तत्कालीन जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय द्वारा मेले के अंदर के दोनों रास्तों को चौड़ा कराया था, जिसके कारण मेले के अंदर जाम की स्थिति सामने नहीं ई थी।
पिछले वर्ष की स्थिति को और अधिक बेहतर करने के लिए वर्तमान जिलाधकारी कविता मीना ने शासन के निर्देश पर इस बार मेले के रास्तों को और अधिक चौड़ा करा दिया है। जिसमें आठ से दस वाहन एक साथ निकल सकते हैं।
अब मेले में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आगमन तेजी से बढ़ रहा है। हर-हर गंगे के जयकारों एवं तेज ध्वनि यंत्रों पर बजते भजनों के साथ श्रद्धालुओं ने मेला स्थल पर पड़ाव डालना शुरू कर दिया है।

अंतिम चरण में मेले की तैयारियां।
पहली बार मेले में कई चीज नई
पहली बार मेले के सदर गेट पर शिव की आकृति सजाई गई है, जिसको भव्य रूप दिया जा रहा है। मुख्य गेट के पास ही करीब सात फिट ऊंचे विशेष लाइट के बाक्स लगाए गए हैं। वहीं झूलों के पास प्रवेश गेट के पास डमरू की आकृति लगाई जाएगी।
इसके साथ मेले में जगह- जगह आइ लव गंगा मेले का स्लोगन एवं आकृति दिखाई देंगी। पहली बार ही मेले में रंग बिरंगी त्रिशुल युक्त लाइट लगाई गई हैं, जो रात्रि के समय मेले की भव्यता को बढ़ा देंगी। मेले को व्यवस्थित करने के लिए पहली बार ही व्यापारियों को जिला पंचायत द्वारा एक सामान दुकान बनाकर दी जा रही है।
इसमें टैंट, लाइट आदि की सुविधा जिला पंचायत द्वारा की जा रही है। इससे मेला सुव्यवस्थित लगेगा। पहले दुकानदार पिन्नी अथवा तिरपाल आदि डालकर आगे पीछे दुकान लगाते थे, जिससे वह सुंदर नहीं लगती थी।
हमने मेले को भव्य रूप देने के लिए कई नए प्रयोग किए हैं। इस बार मेला अधिक भव्य दिखाई दे, इसके लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।
-शिवांग यादव, अवर अभियंता जिला पंचायत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।