कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले ब्रजघाट में बड़ी राहत, 1 महीने बाद फिर शुरू हुआ पार्किंग ठेका; सुरक्षित रहेंगे वाहन
ब्रजघाट में कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले एक महीने से बंद पार्किंग ठेका फिर से शुरू हो गया है। दैनिक ...और पढ़ें

पार्किंग का ठेका फिर हुआ शुरू
HighLights
ब्रजघाट में एक माह बाद पार्किंग ठेका फिर शुरू।
दैनिक जागरण की खबर के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं के वाहन अब सुरक्षित।
संवाद सहयोगी, ब्रजघाट। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान तीर्थ नगरी ब्रजघाट में करीब एक माह से बंद चल रहा पार्किंग का ठेका पुन: शुरू हो गया है। दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद पालिका ने ठेके को पुन: शुरू कर दिया है।
तीर्थ नगरी ब्रजघाट में 12 अक्टूबर को अज्ञात कारणों से पार्किंग ठेका निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद तीर्थ नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया था।
दरअसल यहां प्रतिदिन हजारों लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं, जबकि पूर्णिमा, अमावस्या अथवा किसी पर्व पर यह संख्या लाखों में तब्दील हो जाती है। लोग अपने वाहन पार्किंग में खड़ा करके पर्ची प्राप्त कर लेते थे, जिसके बाद वाहन की सुरक्षा की गारंटी ठेकेदार की हो जाती थी।
दैनिक जागरण की खबर का हुआ असर
लेकिन ठेका निरस्त होने के बाद लोग अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे थे। पार्किंग ठेका निरस्तर होने के बाद तीर्थ नगरी से एक कार एवं बाइक भी चोरी हो गई थी।
इस तरह की घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए दैनिक जागरण ने खबर प्रकाशित की थी। इसमें कार्तिक पूर्णिमा के शहरी मेले ब्रजघाट में करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओें के वाहनों की सुरक्षा काे लेकर सवाल उठाया गया था।
इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए पार्किंग ठेके को पुन: बहाल कर दिया है। अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि पार्किंग ठेके को सात नवंबर से 30 नवंबर तक के लिए पुन: बहाल कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेले में 10 नवंबर से उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, 15 से पुलिस संभालेगी पूरी कमान
यह भी पढ़ें- पहली बार 3 जिलों में फैला गढ़ गंगा मेला, हापुड़ से अमरोहा-मेरठ तक बढ़ा दायरा; लगेगी 15 फीट ऊंची शिव प्रतिमा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।