विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सतयुग का 'शिव वल्लभपुर' आज बन गया गढ़मुक्तेश्वर; त्रेता से द्वापर तक मोक्षदायिनी नगरी की अनोखी कहानी

Published: Thu, 19 Nov 2026 02:23 PM (IST)

गढ़मुक्तेश्वर, जिसे सतयुग में शिव वल्लभपुर कहा जाता था, मोक्षदायिनी गंगा के तट पर स्थित एक प्राचीन नगरी है। यह ...और पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर स्थित गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। जागरण

गढ़मुक्तेश्वर स्थित गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। जागरण

HighLights

  1. सतयुग में गढ़मुक्तेश्वर को शिव वल्लभपुर नाम से जाना जाता था।

  2. दुर्वासा ऋषि के श्राप से शिव गणों को यहीं मुक्ति मिली।

  3. गंगा मेले में पशुओं पर अत्याचार न करने का आग्रह किया गया।

ध्रुव शर्मा, गढ़मुक्तेश्वर। मैं भगवान शिव का प्रिय नगर शिव वल्लभपुर हूं जिसे आज आप गढ़मुक्तेश्वर के नाम से जानते हैं। मेरे ही पास से मोक्षदायनी पतित पावनी मां गंगा निकल रही हैं। मैं सतयुग, त्रेता, द्वापर एवं कलुयग सभी का समय देख चुका हूं। मैने त्रेता युग मां गंगा को पृथ्वी पर आते देखा है।

मैंने त्रेता युग में दुर्वासा ऋषि के श्राप से भगवान शिव के गणों एवं द्वापर युग में राजा नहुष को श्राप से मुक्त होते हुए देखा है। मैंने योगेश्वर श्रीकृष्ण को पांडवों एवं अन्य सहयोगियों के साथ कई दिनों तक पड़ाव डालकर मृत लोगों की आत्मशांति के लिए यज्ञ, धार्मिक अनुष्ठान एवं दीपदान करते हुए देखा है। मैं युगों- युगों से निरंतर कलकल बह रही गंगा मां के दर्शन करके अपने जीवन को धन्य कर रहा हूं।

सतयुग में गढ़मुक्तेश्वर था शिव वल्लभपुर

सतयुग में मेरा नाम शिव वल्लभपुर था। यानि जो शिव को प्रिय हो। त्रेता युग में दुर्वासा ऋषि ने क्रोधित होकर शिव के गणों को पिशाच योनि में जाने का श्राप दे दिया था। अनेक प्रत्यन करने पर भी जब श्राप से मुक्ति नहीं मिली तो भगवान शिव के आदेश पर मेरे ही क्षेत्र में आकर गणों ने तपस्या की थी, जिसके बाद उनकी पिशाच यौनी से मुक्ति हो गई थी।

लोगों ने उस समय मेरा नाम शिव वल्लभपुर से बदलकर गणमुक्तेश्वर यानि गणों की मुक्ति का स्थल रख दिया। वक्त के साथ मेरा नाम अपभ्रंश होकर गढ़मुक्तेश्वर हो गया। मेरा उल्लेख पुराणों में भी मिलता है।

11 माह तक वीरान सा रहने वाला गढ़मुक्तेश्वर स्थित मां गंगा का तट एक बार फिर गंगा मां के श्रद्धालुओं से भर गया है। श्रद्धालु द्वापर युग से चली आ रही मेले में आकर धर्म कर्म करने तथा गंगा स्नान करने की पंरपरा का निर्वहन करने के लिए आ रहे हैं।

सुबह से अब मां गंगा का तट शंख ध्वनि, मंत्रोचार, आरती, यज्ञ, जयकारों से गुंजायमान होने लगता है। इसके बाद यहां भक्ति रस के प्रवाह में लोग डूबकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

मत करो अत्याचार

मैं शिव की नगरी गढ़मुक्तेश्वर भी आपसे आग्रह करती हूं कि पुण्य कमाने आ रहे हो तो बेजुबान पशुओं पर अत्याचार मत करो। आप बेजुबान पशुओं पर अत्याचार करके यहां कौन सा पुण्य कमाने आ रहे हो। थोड़ा रुकों और सोचो की आप बेजुबान पशुओं पर अत्याचार करके क्या हासिल करना चाहते हो। यह धर्म लाभ नहीं है, बल्कि यह पाप हैं। मेरे आंगन में आकर अपनी मुक्ति का रास्ता बनाओं, बस मेरा यही आग्रह है।

यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेले के रास्तों पर हुड़दंग किया तो सीधे दर्ज होगी FIR, वाहन भी होंगे सीज; DIG के सख्त आदेश

यह भी पढ़ें- गढ़ गंगा मेले में CM योगी के आने से पहले क्यों भड़का किसानों का गुस्सा? पुलिस ने रोका काफिला; कई हिरासत में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।