दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश, SP के आदेश पर मुकदमा दर्ज; जांच में जुटी पुलिस
हापुड़ में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को जलाने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपियों ने रसोई गैस सिलेंडर का पाइप काट दिया था। पीड़िता की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

केशव त्यागी, हापुड़। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले की विवाहिता की हत्या का प्रयास किया। विवाहिता को मारने के लिए आरोपितों ने रसोई गैस में लगे सिलेंडर की गैस का पाइप काट दिया।
गनीमत, रही की महिला को इसकी जानकारी हो गई। अन्यथा उसकी मौत हो सकती थी। घटना के बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना अनुज विहार क्षेत्र की रीना सिंह ने बताया कि नौ दिसंबर 2012 को उसकी शादी जिला गाजियाबाद के गांव महरौली के शिवकुमार के साथ हुई थी। शादी के दौरान पिता ने 15 लाख रुपए का दान दहेज देकर पीड़िता को विदा किया था। मगर, ससुराल पक्ष के लोग दान दहेज से खुश नहीं हुए।
शादी के कुछ समय बाद से पति शिवकुमार, ससुर किरनपाल, देवर ओमवीर, राजकुमार, ननद जोगिंद्री और अंजू विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। घर न बिगड़े कारण विवाहित प्रताड़ना सहती रही। विवाहिता ने पति के चाचा विजय व चाची मुकेश से शिकायत। इस पर दोनों ने भी पीड़िता के साथ मारपीट कर दी। शादी के बाद पीड़िता ने तीन पुत्रियों को जन्म दिया।
इसके बाद भी आरोपितों उसे प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। आरोपितों ने पीड़िता पर उसके पिता द्वारा उसकी तीनों पुत्रियों के नाम पांच-पांच लाख रुपये की एफडी करने का दबाव बनाया। मांग पूरी न करने पर आरोपितों ने पीड़िता को पीटा और मायके में छोड़ने की धमकी भी दी।
14 फरवरी 2024 को पति ने बंद कमरे में पीड़िता को पीटा और घर से निकाल दिया। रिश्तेदारों के समझाने पर आरोपित उसे रखने के लिए तैयार हो गए।
सात मई 2025 आरोपितों उसकी हत्या के इरादे से रसोई गैस में लगे सिलेंडर का पाइप काट दिया। समय रहते पीड़िता को इसकी जानकारी लग गई और उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद पीड़िता अपने मायके पहुंची और स्वजन को आपबीती सुनाई।
मामले में पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच कर कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।