Hapur News: ब्रजघाट गंगा में डूबे दो श्रद्धालु, गोताखोरों ने ऐसे बचाई जान
हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा नदी में दो श्रद्धालु डूब रहे थे जिन्हें गोताखोरों ने बचाया। हरियाणा से एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए आया था और उनके दो सदस्य गहरे पानी में चले गए थे। स्थानीय लोगों की चेतावनी के बावजूद वे डूबने लगे। गोताखोरों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित निकाल लिया। पिछले दो हफ़्तों में यह तीसरी घटना है।

संवाद सहयोगी, ब्रजघाट (हापुड़)। हापुड़ में तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित गंगा में सोमवार को दो श्रद्धालु डूबने लगे। गंगा में डूब रहे दोनों लोगों को गोताखोरों ने कड़ी मेहनत के बाद उनको डूबने से बचा लिया।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कुंडली से एक परिवार गंगा में अस्थि विसर्जन करने आया था। इस बीच परिवार के दो सदस्य गंगा के अंदर जाने लगे। कई बार स्थानीय लोगों ने उनको गहरे पानी में जाने से मना किया, लेकिन उन्होंने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया।
इसी बीच अचानक दोनों युवक गहरे पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों एवं साथ आए अन्य लोगों ने उनको डूबता देख शोर मचाया। अपने साथ आए लोगों को डूबता देख वहां अफरा तफरी मच गई। इस बीच वहां मौजूद गोताखोरों ने कड़ी मेहनत के बाद उनको सकुशल बचा लिया।
बता दें कि पिछले दो सप्ताह में गंगा में डूबने की यह तीसरी घटना है, लेकिन सभी घटनाओं में श्रद्धालुओं को गोताखोरों ने सकुशल बचा लिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।