Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hapur: भाजपा नेता पर फायरिंग, पुलिस के सामने फाड़े कपड़े; महिलाओं पर फेंके सुतली बम

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 08:16 PM (IST)

    Hapur News मंगलवार की रात भाजपा के गालंद मंडल अध्यक्ष नवीन तोमर पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया और उनके घर में मौजूद महिलाओं पर सुतली पटाखे फेंके गए। शुक्र रहा कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

    Hero Image
    भाजपा नेता पर फायरिंग, पुलिस के सामने फाड़े कपड़े; महिलाओं पर फेंके सुतली बम

    हापुड़, जागरण संवाददाता। मंगलवार की रात भाजपा के गालंद मंडल अध्यक्ष नवीन तोमर पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया और उनके घर में मौजूद महिलाओं पर सुतली पटाखे फेंके गए। शुक्र रहा कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में मंडल अध्यक्ष के कपड़े फाड़ दिए गए और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पीड़ित का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई करना गंवारा नहीं समझा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़ित नवीन तोमर ने बताया कि रात वह पिलखुवा में आयोजित भाजपा के दीपावली उत्सव कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान उनकी पत्नी रेखा तोमर ने फोन करके बताया कि घर पर गांव के रहने वाले चार लोगों ने हमला बोल दिया और सुतली पटाखे घर के अंदर फेंक रहे हैं।

    विरोध करने पर परिवार के साथ की मारपीट

    विरोध करने पर हमलावरों ने रेखा तोमर, मंडल अध्यक्ष की माता भगवान देवी और छोटे भाई की पत्नी प्रीति तोमर के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही मंडल अध्यक्ष ने छिजारसी पुलिस चौकी को फोन करके जानकारी दी।

    पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    पीड़ित का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। जिसका फायदा उठाकर हमलावरों ने घर पहुंचते ही मंडल अध्यक्ष पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। गोली लगने से वह बाल-बाल बचे। पीड़ित का कहना है कि पुलिस के आने के बाद भी हमलावरों के स्वजन ने मंडल अध्यक्ष के कपड़े फाड़ दिए।

    ये भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ में रिश्तों का कत्ल, संपत्ति के लिए पोते ने दादा का गला दबाकर मौत के घाट उतारा

    आरोप है कि चौकी पर पहुंचने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय दूसरे पक्ष की खातिरदारी की। कार्रवाई न होने के चलते पीड़ित और उसके परिवार को पुलिस के विरुद्ध रोष है।

    आरोपित परिवार से जुड़े लोग

    थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि जिन पर आरोप लगाया गया है कि वह मंडल अध्यक्ष के परिवार से जुड़े लोग हैं। गली में पटाखे जलाने को लेकर कहासुनी हुई थी। तमंचे से फायर और घर में महिलाओं पर सुतली पटाखे फेंकने का आरोप निराधार है। जांच की जा रही है।