गढ़मुक्तेश्वर में भैंसा दौड़ के दौरान स्टंट और फायरिंग, पुलिस ने थार और जीप सीज कर 4 आरोपियों को दबोचा
गढ़मुक्तेश्वर के नानपुर क्षेत्र में भैंसा दौड़ के दौरान पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
भैंसा दौड़ के दौरान पिस्टल से फायरिंग का मामला।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कारें जब्त कीं।
वायरल वीडियो के आधार पर हुई त्वरित पुलिस कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, जागरण, गढ़मुक्तेश्वर। नानपुर क्षेत्र में भैंसा दौड़ के दौरान पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आनन फानन में रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो कार को भी सीज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें भैंसा दौड़ के दौरान गढ़- मेरठ मार्ग पर नानपुर चौकी क्षेत्र में एक जोंगा जीप कार में सवार एक युवक द्वारा फायरिंग की जा रही थी। जबकि तीन अन्य युवक भी इस दौरान जीप में सवार थे।
वहीं थार कार में सवार लोग भी आतंक मचा रहे थे। इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वीडियो के आधार पर पहचान कर चार लोगों मेरठ के थाना परतापुर के मोहिउद्वीनपुर के अरुण, आर्यन उर्फ गुल्लु, परतापुर थाना क्षेत्र के ही गावडी गांव के रहने वाले आर्यन नेहरा, गाजियाबाद के थाना निवाड़ी के पतला निवाड़ी के रहने वाले राजू उर्फ उदय चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें- गढ़मुक्तेश्वर मेले में दिखेगी देसी घोड़ों की शान, पहली बार लगेगी स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी; 17 नवंबर से रजिस्ट्रेशन
पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त जीप एवं थार कार को सीज कर दिया है। पकड़े गए चारों लोगों के खिलाफ पहले भी एक- एक मामले में रिपोर्ट दर्ज है। उन्होंने कहा कि किसी को भी नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।