विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर मेले में दिखेगी देसी घोड़ों की शान, पहली बार लगेगी स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी; 17 नवंबर से रजिस्ट्रेशन

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:02 PM (IST)

गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में पहली बार स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। पशुपालक 17 ...और पढ़ें

पहली बार अश्व प्रदर्शनी। जागरण

पहली बार अश्व प्रदर्शनी। जागरण

जागरण संवाददाता, हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में इस बार देशी नस्ल के घोड़ों की खूबसूरती, नस्ल और विशेषताओं का भी संगम देखने को मिलेगा। गढ़मुक्तेश्वर मेले के इतिहास में पहली बार स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

इसके लिए मंगलवार (17 नवंबर) से अश्वपालकों का पंजीकरण शुरू होगा। पशुपालन विभाग ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के इच्छुक अश्वपालकों से निर्धारित समय में अपने घोड़ों का पंजीकरण कराने की अपील की है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी मिश्रा के अनुसार, अश्व प्रदर्शनी के लिए 17 नवंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे से पंजीकरण शुरू होगा, जो 20 नवंबर को सुबह 10 बजे तक चलेगा।

17 से 19 नवंबर तक प्रतिदिन शाम पांच बजे तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। पंजीकरण की व्यवस्था पशु बाजार सेक्टर क्षेत्र, गढ़मुक्तेश्वर में की गई है। इसके साथ ही 20 नवंबर की सुबह पंजीकरण बंद हो जाएंगे।

प्रदर्शनी में कुल छह श्रेणियों में पंजीकरण किया जाएगा। इनमें स्वदेशी नर घोड़ा (वयस्क एवं मिल्क टीथ), स्वदेशी मादा घोड़ी (वयस्क एवं मिल्क टीथ) तथा नुकरा नस्ल के वयस्क नर और मादा घोड़े शामिल हैं।

विभाग का उद्देश्य स्वदेशी अश्व नस्लों को प्रोत्साहन देने के साथ उनकी विशेषताओं को सामने लाना है। प्रदर्शनी में शामिल होने वाले घोड़ों का स्वस्थ होना अनिवार्य है।

इसके लिए अश्वपालकों को अपने क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना होगा। प्रमाणपत्र में एंटी रेबीज और टेटनस वैक्सीन के साथ डिवॉर्मिंग (पेट के कीड़ों की दवा) कराने की तिथि दर्ज होनी चाहिए।

इन नंबरों पर मिलेगी जानकारी

प्रदर्शनी के जनपदीय नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक डा. ओमवीर सिंह (9412544195), पशु चिकित्साधिकारी झड़ीना डॉ. विशाल चौधरी (8218174654) और पशु चिकित्साधिकारी सपनावत डा. विनीत शर्मा (9582274131) से संपर्क कर अश्वपालक विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने अधिक से अधिक अश्वपालकों से पंजीकरण कराने की अपील की है।

------------------------------

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।