Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शर्मनाक: जेठ ने विवाहिता से किया दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत पर बेरहमी से पीटा और फिर पति ने कह दिया तीन तलाक

    Updated: Thu, 07 Nov 2024 11:02 AM (IST)

    हापुड़ में एक विवाहिता के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पीटा और पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

    Hero Image
    जेठ ने महिला के साथ गंदी हरकत की। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    केशव त्यागी, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं पति ने विवाहिता को तीन तलाक कह दिया। मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला पर गंदी नजर रखता था जेठ

    पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि चार मार्च 2024 को उसने अपनी पुत्री का निकाह जिला मेरठ के थाना व मुंडाली के सलमान से किया था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्री का उत्पीड़न शुरू कर दिया। जेठ पुत्री पर गंदी नजर रखने लगा।

    कुछ दिन पहले जेठ पुत्री के कमरे में पहुंचे। जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्री को चुप करा दिया। इतना ही नहीं पुत्री के साथ बेरहमी से मारपीट की।

    रास्ते में कार रोकी तो कहा- तीन तलाक

    मारपीट की जानकारी पर 30 सितंबर 2024 को पीड़ित स्वजन के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचा। बातचीत के बाद पीड़ित पुत्री को साथ लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में दामाद ने पीड़ित की कार को रोक लिया। इसी बीच आरोपित ने उसकी पुत्री को तीन तलाक कह दिया। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।

    थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में सलमान, सैंदा, तनवीरन, हारून, शाहिद अली व मौसीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    दहेज के लिए मारपीट और गला दबाने का प्रयास

    उधर, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट व गला दबाकर जान से करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जान शुरू कर दी है। दर्ज मुकदमे में मोहल्ला गढ़ी की पूजा शर्मा का कहना है कि वर्ष 2019 में पिता मनीष शर्मा ने उसका विवाह मेरठ के घंटाघर चिरंजीव स्वीट के समीप के रहने वाले आशीष शर्मा से किया था।

    विवाह के समय पिता ने क्षमता से अधिक 25 लाख रुपए विवाह में खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति आशीष, जेठ अभिषेक, सास कमलेश शर्मा, चाचा नितिन, पति के ताऊ मुकेश शर्मा, चचेरी बहन गौरी और ननद अंजली शर्मा बात बात पर दहेज के लिए ताने देते और मारपीट करते थे। इसके बाद विवाहिता अपने घर पिलखुवा आ गई। जिसके दो माह बाद ससुराल पक्ष के लोग पिताजी को आश्वासन देकर उसे दोबारा से वापस ले गए। जहां कुछ दिनों बाद से ही फिर से वही सिलसिला शुरू हो गया।

    20 अक्टूबर को एक बार फिर से उसके साथ मारपीट की। इसके बाद कमरे में अकेला देख पति ने चुन्नी से गला दबाकर और सास ने हाथ पकड़ कर गला घोटने का प्रयास किया। जिससे वह मुश्किल से बचकर वहां से निकली। पीड़िता ने अपने दोनों बच्चों की जान को भी खतरा बताया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।