हापुड़ के पीरनगर सूदना में आंबेडकर प्रतिमा को किसने पहुंचाया नुकसान? ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरू की जांच
हापुड़ के पीरनगर सूदना गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।
-1766745329437-1795670214882-1795670225474_m.webp)
सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने में जुटी रही। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
हापुड़ के पीरनगर सूदना में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई।
ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया, कार्रवाई की मांग।
पुलिस ने जांच शुरू की, शांति बनाए रखने की अपील।
केशव त्यागी , हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में बुधवार देर रात डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और हंगामा करते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदलवाकर नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग भी उठाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने में जुटी रही।
जल्द कार्रवाई करने की मांग
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में स्थापित डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।
उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने के साथ ही वहां नई प्रतिमा स्थापित कराई जाए। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील
घटना की सूचना मिलने पर थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया और मामले की जानकारी जुटाई। गांव में स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है।
थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।