यमुना पुल मरम्मत का काम चलने से गुलजार हुए घाट, यूपी के इस एरिया में नावों में बाइक रखकर ले जा रहे लोग
हमीरपुर में यमुना पुल की मरम्मत के चलते पुल से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। लोग नावों से यमुना नदी पार कर रहे हैं नाविक इसके लिए किराया ले रहे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। यमुना पुल पर हो रहे मरम्मत के काम को लेकर पुल पर वाहनों की निकासी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। ऐसे में एक बार फिर से यमुना नदी के घाट गुलजार हो गए हैं। अलग अलग घाटों में नाविक अपनी नाव लेकर लोगों को यमुना पार करा रहे हैं। वहीं लोग बाइक समेत नाव में सवार होकर यमुना नदी पार कर रहे हैं।
शनिवार की सुबह से यमुना पुल बंद करने के बाद से एक बार फिर लोगों ने जलमार्ग का सहारा लिया और नाव के सहारे नदी पार की। हमीरपुर के यमुना घाट में करीब 20 से 25 नावें लगी हैं जो लोगों को नदी पार करा रही है। नाविकों के द्वारा इसके लिए अच्छा खासा किराया भी लिया जा रहा है।
करीब 50 से 100 रुपये लेकर लोगों को नाव से नदी पार कराई जा रही है। इतना ही नही लोगों के साथ साथ नाव में बाइक भी लादकर नाविक नदी पार करा रहे हैं। ऐसे में हादसे का भी डर है। जिससे कोई बड़ी घटना घट सकती है। समय बचाने के लिए लोग जोखिम भरा सफर कर रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।