विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्यापारी को 4 गाड़ियों से पीटने आए थे 12 लोग, किसी ने कर दी पुलिस को खबर; फिर स्कार्पियो से लाठी-डंडे...

Published: Tue, 26 Dec 2023 03:07 PM (IST)

Hamirpur News कस्बे में एक व्यवसायी के साथ अप्रिय घटना करने को वाहनों से आए 12 से अधिक लोग पुलिस ...और पढ़ें

व्यापारी को 4 गाड़ियों से पीटने आए थे 12 लोग, किसी ने कर दी पुलिस को खबर
व्यापारी को 4 गाड़ियों से पीटने आए थे 12 लोग, किसी ने कर दी पुलिस को खबर

संवाद सूत्र, मौदहा। कस्बे में एक व्यवसायी के साथ अप्रिय घटना करने को वाहनों से आए 12 से अधिक लोग पुलिस को देखकर भाग निकले। वहीं पुलिस ने मौके से दो स्कार्पियो व भारी मात्रा में लाठी-डंडे बरामद किए हैं।

कस्बे के उपरौस निवासी रफीकउद्दीन पुत्र मोहम्मद वकार ने कोतवाली मौदहा में तहरीर दी है कि वह बड़े चौराहे पर ट्रांसपोर्ट का कार्यालय किए हुए हैं। 24 दिसंबर की शाम जब वह कार्यालय में मौजूद थे। तभी चार-चार पहिया वाहनों में सवार 12 से अधिक लोग पास के होटल में बैठ किसी घटना को अंजाम देने पर चर्चा करने लगे।

तभी होटल में मौजूद चालक ने मुझे सूचना दी कि उक्त लोग आपके ऊपर हमला करने की फिराक में हैं। इतना पता चलते ही रफीक ने कोतवाली पुलिस को मोबाइल फोन कर दिया। जिस पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता से मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस को देख कुछ लोग दो गाड़ियों में बैठ मौके से भाग निकले हालांकि पुलिस ने दो स्कार्पियो अपने कब्जे में लेने के अलावा कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा बरामद की गई दोनों गाड़ियों में भारी मात्रा में लाठी डंडे मिले हैं।

रफीक ने बताया कि वक्फ संख्या 81 इमाम चौक से वह जुड़ा हुआ है। जिसके चलते कुछ लोग उसे रंजिश मानते हैं। उसने कोतवाली पुलिस से इस पूरे प्रकरण की जांच करवा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर ने दोनों गाड़ी के चालकों का शांतिभंग मे चालान कर दिया।

इसे भी पढे़ं: राजनीति से लेकर अपराध जगत तक हिस्ट्रीशीटर की खूब है पैठ, जेल में रहकर पत्नी को बनाया था प्रधान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।