हमीरपुर में दरिंदगी के बाद बेरहमी से हत्या! 3 वर्षीय बच्ची से युवक ने खेत में किया दुष्कर्म, पैजामी से गला कसकर मार डाला
हमीरपुर के मुस्करा में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है। आरोपी युवक ...और पढ़ें

प्रतीाकात्मक तस्वीर।
HighLights
तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर गला घोंटकर हत्या
आरोपी युवक बच्ची के परिजनों संग तलाश में शामिल
परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं
संवाद सूत्र, मुस्करा (हमीरपुर)। हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से दरिंदगी और हत्या के मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। एक युवक बच्ची को अगवा कर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी गला कसकर हत्या कर दी।
घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर अरहर के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपित ने बच्ची की पैजामी से उसकी गला कसकर हत्या कर दी। बच्ची को खोजने निकले स्वजन के साथ आरोपित भी तलाश कराता रहा और स्वजन को बरगलाता रहा।
स्वजन को कुछ शक हुआ तो वह उसकी बातों को नजर अंदाज करके एक खेत तरफ पहुंचे, जहां बच्ची का शव पड़ा था। जिसके बाद शक के आधार पर स्वजन ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
घटना के बाद स्वजन में आक्रोश है और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव नहीं उठने दे रहे हैं। इस घटना से पूरे कस्बे में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से ही आरोपित शराब पीता रहा और उसके बाद ऐसी दिल दहलाने वाले घटना को अंजाम दे डाला।
कस्बा मुस्करा निवासी तीन वर्षीय मासूम बच्ची रविवार की दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान कस्बा निवासी 35 वर्षीय हीरा पुत्र रामप्रसाद बच्ची को अपने साथ ले गया और अरहर के खेत में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी ही पैजामी से गला कसकर हत्या कर दी और शव वहीं छोड़कर वापस घर आ गया।
स्वजन ने बताया कि जब उन्होंने शाम चार बजे बच्ची की तलाश की तो वह घर और पड़ोस में नहीं मिली। जिस पर स्वजन परेशान हो गए और पड़ोसियों के साथ बच्ची की तलाश शुरू कर दी। स्वजन का आरोप है कि उन्होंने बच्ची खोने की सूचना पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई।
पड़ोसी हीरा भी स्वजन के साथ बच्ची की खोजबीन में ग्रामीणों की भीड़ में शामिल रहा और स्वजन को गुमराह करता रहा। जिस पर घर के लोगों को हीरा पर शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान बच्ची का शव रात करीब आठ बजे कस्बे के गहरौली मार्ग स्थित बंबा के पास नई बस्ती मोहल्ले से लगे अरहर के खेतों में पड़ा मिला।
शव देख स्वजन दंग रह गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं आक्रोशित स्वजन ने घटना के बाद हंगामा करना शुरू कर दिया है और बच्ची का शव नहीं उठने दे रहे हैं। मौके पर सीओ राठ राजीव कुमार सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।
सीओ राठ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्वजन से मिलने वाली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महिला पुलिस के द्वारा मौके की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- कानपुर -हमीरपुर हाइवे पर वसूली करने वाले किन्नरों का हंगामा, पुलिस को पीटने वर्दी फाड़ने का Video Viral
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।