Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलेभर में मना शब-ए-बारात, सहरी कर रखा गया रोजा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 19 Mar 2022 11:51 PM (IST)

    जागरण संवाददाता हमीरपुर जिलेभर में शब-ए-बारात अकीदत के साथ मनाया गया। शुक्रवार की र ...और पढ़ें

    Hero Image
    जिलेभर में मना शब-ए-बारात, सहरी कर रखा गया रोजा

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिलेभर में शब-ए-बारात अकीदत के साथ मनाया गया। शुक्रवार की रात लोगों ने रातभर जागकर कुरआन की तिलावत की। इस मौके पर मस्जिदें भी गुलजार रही। लोगों ने अपने बुजुर्गों की कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ी। तड़के सहरी करके रोजा रखा और शाम को इफ्तार कर खुदा का शुक्र अदा किया। घरों में तरह-तरह के हलुवे बनाए गए। शब-ए-बारात का इस्लाम धर्म में बड़ा महत्व है। इस रात में की जाने वाली इबादत के बदले अल्लाह बंदे को कई गुना सबाव से नवाजता है। शुक्रवार की रात से ही शब-ए-बारात को लेकर लोगों का मजमा शहर भर के मजारों और कब्रिस्तानों में लगना शुरू हो गया। लोगों ने मजारों और कब्रिस्तानों में जाकर अपने बुजुर्गों की कब्रों में फातिहा पढ़ी। शहर के कलंदर शहीद बाबा, नूर-ए-शहीद बाबा, पहलवान शाह बाबा आदि की मजारों में भीड़ लगी रही। रात भर मस्जिदों में कुरआन की तिलावत कर नफिल नमाज अदा कर अपने गुनाहों की माफी मांगी। यह सिलसिला तड़के तक चलता रहा। फजिर की नमाज से पहले लोगों ने सहरी करके शब-ए-बारात का रोजा भी रखा। शनिवार को मगरिब की अजान के साथ ही इफ्तार कर खुदा का शुक्र अदा किया। घरों में ख्वातीनों ने इबादत करके रात गुजारी। शब-ए-बारात के चलते मुस्लिम घरों में तमाम तरह के हलुवे तैयार कर फातिहा दिलाई गई। इबादत और दुआओं के बीच मनाया गया शबे ए बरात

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संवाद सहयोगी, चरखारी (महोबा): क्षेत्र में इबादत व दुआओं के साथ मनाया शबे-ए-बरात का त्योहार मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के घरों में दिन में फतिहा हुई। शुक्रवार को मस्जिदों में जुमा की नमाज अता की गई। मस्जिदों के पास पुलिस बल तैनात किया गया था।

    होली पर्व और शबे ए बरात को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रात के समय मस्जिदों में और मजारों में इबादत की गई। इस दौरान फतिहा पढ़ कर इबादत की गई और सलामती के लिए दुआ मांगी गई।

    शुक्रवार के दिन में होली का विशाल जुलूस निकला तो वहीं जुमे की नमाज भी थी। इसके लिए प्रशासन सतर्क रहा। इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय की ओर से कस्बा में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया था।