1090 व 112 नंबर लगाएं, मनचलों से खुद को बचाएं
जागरण संवाददाता हमीरपुर मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान तथा
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के लिए जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कई स्थानों में अभियान की नोडल अधिकारी प्रियंका निरंजन ने महिलाओं को जागरूक किया।
देवी मंदिरों में एंटी रोमियों दल द्वारा सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी गांवों व नगरीय निकायों के वार्डों में लैंगिक संवेदीकरण एवं लैंगिक हिसा की रोकथाम के विषय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन व पर्यवेक्षण के लिए अभियान की नोडल अधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन विषय पर एक जागरुकता गोष्ठी का आयोजन महिला थाने में किया गया। जिसमें उन्होंने मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार, अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, उपायुक्त वाणिज्यकर जयसेन, सेवायोजन अधिकारी अमित कुमार तथा महिला दारोगा संगीता सिंह ने भी महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं कैसे करें इसकी जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी गांवों व ब्लाकों में गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीण महिलाओं को भी जागरूक किया गया। कोतवाली व महिला थाने का किया निरीक्षण
नोडल अधिकारी प्रियंका निरंजन ने रविवार को मुख्यालय स्थित सदर कोतवाली व महिला थाने का भी निरीक्षण किया और यहां पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला फरियादियों की शिकायतों को त्वरित सुना जाएं और उसका निराकरण किया जाए। ताकि उन्हें भटकना न पड़े।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।