Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hamirpur News : अब OTP बताने पर आपको मिलेगा गैस सिलेंडर, कालाबाजारी रोकने के लिए बनाई नई व्यवस्था

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 07:28 PM (IST)

    हमीरपुर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए नई ओटीपी आधारित प्रणाली शुरू की है। इस व्यवस्था का उद्देश्य कालाबाजारी रोकना है जिसके तहत उपभोक्ताओं को ओटीपी बताने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा। नई प्रणाली को लेकर लोगों में भ्रम है जिसका निवारण एजेंसियां कर रही हैं। यह तकनीक आधारित सुविधा है जिससे उपभोक्ता सिलेंडर का वजन भी कर सकते हैं।

    Hero Image
    अब ओटीपी बताने पर उपभोक्ताओं को मिल सकेगा गैस सिलेंडर। जागरण

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर । इंडियन आयल कारपोरेशन द्वारा गैस सिलेंडर आपूर्ति को परिवर्तित की गई व्यवस्था लोगों को भ्रमित कर रही है। अब ओटीपी बताने के बाद ही ग्राहकों को सिलेंडर मिल सकेगा। कालाबाजारी रोकने के लिए बनाई गई इस व्यवस्था की अभी तक जानकारी सार्वजनिक न किए जाने के कारण कई उपभोक्ता एजेंसियों पर भी पहुंच रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर अक्सर कालाबाजारी के आरोप लगते रहे हैं। बुकिंग के बाद सिलेंडर सीधे उपभोक्ता को ही मिले, इसके लिए इंडियन आयल कारपोरेशन द्वारा प्रत्येक उपभोक्ता की ई केवाइसी कराने के बाद उनके मोबाइल नंबर को अनिवार्य कर दिया है।

    दूर हो रहा लोगों का भ्रम

    मोबाइल से बुकिंग करने के बाद कर्मी सिलेंडर की आपूर्ति को जब घर पहुंचते हैं तो एजेंसी द्वारा आनलाइन माध्यम से आपूर्ति की तिथि सक्रिय कर दी जाती है। तिथि सक्रिय करते ही डिलीवरी से पूर्व उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी कर्मी को बताना होता है। यदि मिलान सही होता है तो कर्मी सिलेंडर की आपूर्ति करते हैं।

    अन्यथा एजेंसी पर वापस ले जाते हैं। पिछले कई माह से इस परिवर्तित व्यवस्था से ही सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। एजेंसियों पर ओटीपी की समस्या को लेकर कई उपभोक्ता पहुंचे। सभी को व्यवस्था समझाकर उनके भ्रम को दूर किया जा रहा है।

    पूर्व में कई शिकायत मिलती थी, जिसमें घटतौली और समय पर सिलेंडर की आपूर्ति न होने की बात कही जाती थी। नई व्यवस्था के अनुसार अब ओटीपी पहुंचती है। उपभोक्ता चाहे तो कर्मी के पास रखे पैमाने की मदद से सिलेंडर का वजन भी कर सकते हैं। कई लोगों को समस्या होती है। उनका निदान कराया जा रहा है। - मनीष गोयल, भारत गैस एजेंसी संचालक

    तकनीक आधारित सुविधा को प्रमुखता दी जा रही है। ओटीपी की सुविधा भी इंडियन आयल कारपोरेशन की व्यवस्था पर ही आधारित है। इसमें भ्रम वाली स्थिति नहीं होनी चाहिए। -बृजेश शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी