Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुहागरात के दिन साली को ले भागा जीजा, पुलिस तक मामला पहुंचा तो दुल्हन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    Updated: Tue, 20 May 2025 08:14 PM (IST)

    हमीरपुर में एक दुल्हन को शादी के तीसरे दिन ही उसका जीजा ससुराल से ले गया। दूल्हे की माँ ने जीजा पर आरोप लगाया। पुलिस ने दुल्हन को बरामद कर लिया है। दुल्हन ने बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए ताना मार रहे थे इसलिए उसने जीजा को बुलाकर उनके साथ चली गई। दुल्हन के साथ करीब पांच लाख रुपये के जेवरात भी बताए जा रहे हैं।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन को उसका जीजा ससुराल से अपने साथ ले गया। दूल्हे की मां ने जीजा सहित दो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दुल्हन को बरामद कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुल्हन का कहना है कि ससुराल वाले बरात में स्वागत व दहेज का ताना मार रहे थे। इस वजह से उसने फोन कर जीजा को बुलाया और उनके साथ चली गई थी। बिंवार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि 17 मई को पुत्र की शादी हुई थी। 18 मई को बरात लौटी।

    19 मई की रात करीब आठ बजे दुल्हन का जीजा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कार से आया और दुल्हन को जबरदस्ती ले गया। दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन करीब पांच लाख रुपये के जेवरात अपने साथ ले गई है।

    दुल्हन को पुलिस ने किया बरामद

    बिंवार एसओ राजेश कुमार ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दुल्हन को उसके जीजा के गांव से बरामद कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।