हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,181 वादों का हुआ निस्तारण, 10.26 करोड़ रुपये की वसूली
हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 18181 वादों का निपटारा हुआ जिससे 10.26 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। राजस्व विभाग ने 13596 वादों का निस्तारण किया। बैंकों और न्यायालयों के माध्यम से सुलह समझौते हुए। इस दौरान व्हीलचेयर वितरण और पौधरोपण जैसे कार्य भी हुए। इस दौरान पांच दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर भी दी गई और पिंक टायलेट का उद्घाटन व पौधरोपण भी किया गया।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ हाईकोर्ट के न्यायाधीश सैय्यद कमर हसन रिज़वी के द्वारा किया गया। इस लोक अदालत में कुल 18181 वादों का निस्तारित हुए। जिसमें न्यायालय, राजस्व व बैंक द्वारा कुल 10.26 करोड़ रुपये की धनराशि समझौते के रूप में प्राप्त हुई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश से तीन, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय से 15, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से 50, विशेष न्यायाधीश (दप्रक्ष) से दो, विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी) से कुल दो, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से 790, सिविल जज से 107, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से 544, सिविल जज एफटीसी से 96, सिविल जज पकंज कुमार कुशवाहा राठ से 872, सिविल जज एफटीसी से 104, बृजेश कुमार पटेल सिविल जज मौदहा से 372, शशांक गुप्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राठ द्वारा कुल 872, इस प्रकार समस्त न्यायालयों से 4180 वाद निस्तारित किए गए।
राजस्व विभाग द्वारा कुल 13596 वादों का निस्तारण व इंडियन बैंक के एलडीएम संगम लाल मिश्रा ने बताया कि सभी बैंकों से 14626 मामलों में से कुल 642 वादों का निस्तारण हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 18181 वादों का निस्तारण हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको व राजस्व द्वारा सुलह समझौते के आधार पर सात करोड़ 77 लाख 14 हजार 379 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। न्यायालय द्वारा निस्तारित वादों में दो करोड़ 49 लाख तीन हजार 448 रुपये की धनराशि समझौते के रूप में प्राप्त हुई।
न्यायालय, राजस्व व बैंक द्वारा कुल दस करोड़ 26 लाख 17 हजार 827 रुपये की धनराशि समझौते के रूप में प्राप्त हुई। मध्यस्थता केंद्र में तीन वर्ष पुराने मामले में सुलह समझौता अधिवक्ता शिवशरण गुप्ता ने कराया। न्यायमूर्ति ने दोनों पति पत्नी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विदा कराया।
इस दौरान पांच दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर भी दी गई और पिंक टायलेट का उद्घाटन व पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ज्ञान प्रकाश सिंह समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। हाईकोर्ट के न्यायाधीश सैयद कमर हसन रिजवी ने जिला कारागार का भी निरीक्षण किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।