UP News: यमुना पुल पर रहेगा लॉकडाउन, मरम्मत के कार्य के चलते 21 जुलाई तक नहीं मिलेगी एंट्री
हमीरपुर में यमुना पुल की मरम्मत के चलते 14 जून से 21 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार-रविवार को वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। पुल पर 48 घंटे का लॉकडाउन रहेगा। जिला प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है ताकि चालकों को परेशानी न हो। यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। यमुना पुल की मरम्मत के मद्देनजर सभी तरह के छोटे, बड़े यात्री एवं भारवाहक वाहनों को 14 जून से लेकर 21 जुलाई तक पड़ने वाले प्रत्येक शनिवार-रविवार को पुल के ऊपर से इंट्री नही मिलेगी।
शनिवार की सुबह छह बजे से बंद होने वाला यमुना पुल सोमवार की सुबह छह बजे खोला जाएगा। इस तरह से कुल 48 घंटे यमुना पुल पर लाकडाउन रहेगा। इस कार्य के चलते जिला प्रशासन के द्वारा यातायात डायर्वजन किया गया है। ताकि वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशान न हो। कुछ इस तरह से जिला
इन-इन तिथियों में बंद रहेगा आवागमन
हमीरपुर की ओर से यमुना पुल के शुरू होने से करीब 100 मीटर पहले बैरीकेडिंग लगा दी जाएगी। इस तरह कानपुर की ओर से भी 100 मीटर की दूरी से पहले बैरीकेडिंग व पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा। वहीं यमुना पुल आगामी 14 जून से 15, इसके बाद 28 और 29 जून के अलावा 5, 6, 12, 13, 19 और 20 जुलाई को इस पुल पर दस दिनों तक आवागमन बंद रहेगा।
वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
- - कानपुर से चौडगरा, बांदा होते हुए कबरई।
- - कानपुर से कालपी, उरई एवं बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए कबरई।
- - कानपुर से चौडगरा, पपरेंदा होते हुए सुमेरपुर।
- - कानपुर से मूसानगर, मनकीपुल एवं कुरारा होते हुए हमीरपुर।
- - घाटमपुर से मूसानगर, मनकी पुल एवं कुरारा होते हुए हमीरपुर।
महोबा से कानपुर जाने वाले वाहन
- - महोबा की तरफ से हमीरपुर, कानपुर जाने वाले वाहन कबरई से बांदा चौडगरा एवं खन्ना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए कानपुर प्रस्थान करेंगे।
- - कस्बा मौदहा व सुमेरपुर से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन बांदा क्षेत्र से होते हुए कानपुर की तरफ जाएंगे।
- - कस्बा मौदहा-सुमेरपुर से हमीरपुर व कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन कुरारा मार्ग से मनकी पुल होते हुए व जोल्हूपुर मोड़ से कालपी मार्ग होते हुए कानपुर प्रस्थान करेंगे।
- - राठ-सरीला क्षेत्र से कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन उरई जालौन मार्ग होते कानपुर की तरफ जाएंगे।
यातायात नियंत्रण एवं सहायता के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
जिले के सभी प्रमुख स्थानों व बैरियरों पर स्थानीय थाना पुलिस व यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी। किसी भी यातायात संबंधी समस्या या सहायता के लिए 9473987561, 8532830132, 9454403545, 9919447705 व आपातकालीन स्थिति में यूपी 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन का यह कदम उचित है। यमुना पुल को बंद करने के बाद उसकी ठीक तरह से मरम्मतीकरण हो सकेगा। जिससे बाद में आवागमन में सभी को सुविधा मिलेगी। - शफीक मुहम्मद, व्यापारी
बेटी पुल के पार स्थित स्कूल की छात्रा है। उसे स्कूल जाने में परेशानी हो सकती है लेकिन पुल दुरुस्त होना चाहिए। क्योंकि हमारा सारा व्यापार कानपुर से जुड़ा है। - फारुख, अभिभावक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।