विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसी भी बच्चे को समस्या हो तो 1098 पर करें फोन

By JagranEdited By:
Published: Tue, 07 Sep 2021 06:18 PM (IST)

जासं हमीरपुर चाइल्ड लाइन टीम ने मंगलवार को कांशीराम कालोनी के पास स्थित बहुमंजिला इमार

किसी भी बच्चे को समस्या हो तो 1098 पर करें फोन
किसी भी बच्चे को समस्या हो तो 1098 पर करें फोन

जासं, हमीरपुर : चाइल्ड लाइन टीम ने मंगलवार को कांशीराम कालोनी के पास स्थित बहुमंजिला इमारत जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया। टीम ने वहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को चाइल्डलाइन के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा टीम ने वहां पढ़ने वाली छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक भी किया।

टीम की तलत फातमा ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 एक टोल फ्री आपातकालीन सेवा है। यह दिन व रात 24 घंटे चालू रहती है। यदि किसी भी बच्चे को समस्या हो वह इस नंबर में काल कर सकता है। उन्होंने बताया कि यदि आपको कोई भी पढ़ने से रोके, जबरियन कहीं ले जा रहा हो, खाना न दे, मारपीट करे, कोई भी आप से काम करवाए तो आप डरें नहीं। ऐसी परिस्थिति में तुरंत 1098 में काल करें। जिस पर तुरंत टीम मौके पर पहुंचेगी और मदद करेगी। इस मौके पर सीमा, नेहा, प्रीती, ज्योति शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।