विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तुम्हें जल्द किसी का साथ मिलने वाला है', हमीरपुर में महिला कर्मचारी ने की मीटर XEN की पिटाई; वीडियो वायरल

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:58 PM (IST)

हमीरपुर में बिजली विभाग की एक महिला लिपिक ने एक्सईएन पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

छेड़खानी का आरोप लगा महिला लिपिक ने मीटर एक्सईएन को पीटा। (फोटो- सोशल मीडिया)

छेड़खानी का आरोप लगा महिला लिपिक ने मीटर एक्सईएन को पीटा। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. महिला लिपिक ने एक्सईएन पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया।

  2. छेड़खानी के आरोप में महिला कर्मी ने एक्सईएन को थप्पड़ों से पीटा।

  3. आरोपित एक्सईएन मनोज कुमार विश्वकर्मा को हमीरपुर से झांसी संबद्ध किया।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। बिजली विभाग में कार्यरत महिला लिपिक ने एक्सईएन पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उसकी थप्पड़ों से पिटाई कर दी। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रचलित हो रहा है। महिला कर्मी ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसमें पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं विभागीय स्तर पर आरोपित एक्सईएन को प्रशासनिक स्तर पर हमीरपुर से हटाकर झांसी सम्बद्ध किया गया है।

सदर कोतवाली के बिजली पावर हाउस में मीटर विभाग में कार्यरत महिला लिपिक ने कार्यालय में तैनात एक्सईएन मनोज कुमार विश्वकर्मा के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और हाथ की रेखाएं देखने लगे और कहा कि तुम्हें बहुत ही जल्द किसी का साथ मिलने वाला है।

महिला का आरोप है कि इसके बाद एक्सईएन ने घर पर चाय पर बुलाने की भी बात कही। जिसका उसने एतराज किया और कार्यालय में ही चाय पिलाने की बात कही। जिस पर एक्सईएन ने घर पर ही चाय पिलाने की बात कहते हुए हाथ पकड़ना शुरू कर दिया।

महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि एक्सईएन मनोज कुमार विश्वकर्मा के द्वारा उसके साथ कमरे के अंदर छेड़खानी की गई। पीड़ित महिला ने कार्यालय के बाहर आकर स्टाफ के लोगों को सारी बात बताई। जिसके बाद स्टाफ के सभी लोग एक्सईएन के कमरे में पहुंचे और इस हरकत को गलत बताया।

इसी दौरान महिला कर्मी ने कुर्सी पर बैठे एक्सईएन को थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रचलित हो रहा है। महिला की सूचना पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी व महामंत्री राखी पांडेय भी कोतवाली पहुंच गई और महिला के साथ की गई अभद्रता व छेड़खानी करने वाले एक्सईएन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एक्सईएन ने आरोप को बताया गलत

वहीं इस संबंध में एक्सईएन मनोज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जो भी आरोप हैं वह गलत है। यह सब मिलीभगत से किया गया है ताकि मनमानी तरीके से काम हो सके। यह सब ठेकेदारों के द्वारा कराया गया है। शुक्रवार की देरशाम विभागीय स्तर पर आरोपित एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई और उन्हें हमीरपुर से हटाकर झांसी कार्यालय में सम्बद्ध कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- सोने में रेनियम केमिकल की मिलावट से वजन बढ़ने का दावा, हॉलमार्क मशीन भी जांच करने में हो रही फेल

यह भी पढ़ें- 'SO साहब, छत से हो रहा पथराव'..., वायरल वीडियो में दिखा सच, लेकिन मेरठ पुलिस के एक्शन लेने में देरी पर उठे सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।