विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में जीजा साले पर बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा, मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, घर में चला बुलडोजर

Published: Mon, 02 Nov 2026 04:56 PM (IST)

हमीरपुर में एक बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गोली ...और पढ़ें

आरोपित गोविंद के घर में बच्ची के शव का अंतिम संस्कार होने के बाद चलता बुलडोजर। जागरण

आरोपित गोविंद के घर में बच्ची के शव का अंतिम संस्कार होने के बाद चलता बुलडोजर। जागरण

HighLights

  1. बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज।

  2. मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, दूसरा फरार, घर ध्वस्त।

  3. डीआईजी ने पीड़ित परिवार को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद की गई हत्या में पुलिस ने दिवंगत बच्ची के पिता की तहरीर पर जीजा-साले के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस की मुख्य आरोपित से हुई मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। घटना में शामिल मुख्य आरोपित का जीजा परिवार समेत कस्बे से फरार है।

कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को राठ में बच्ची के शव का पैनल से पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें गला कसकर मौत की पुष्टि हुई है। वहीं दुष्कर्म की घटना की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर भेजी गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मुस्करा कस्बा स्थित मोक्षधाम में बच्ची के शव को दफन किया गया। वहीं बच्ची के शव के अंतिम संस्कार के बाद आरोपित के घर में बुलडोजर भी चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। वहीं डीआइजी राजेश एस स्वजन से मिले और आरोपितों के खिलाफ हर स्तर पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ढांढस बंधाया।


सोमवार को राठ में दो डाक्टरों के पैनल से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद शव वापस कस्बे में लाया गया। स्वजन व लोगों के आक्रोश को देखते हुए कस्बा छावनी में तब्दील रहा। जैसे ही शव घर पहुंचा तो महिलाओं की चीत्कार से पूरा मोहल्ला गूंज उठा। इकलौती बेटी का शव देख मां दहाड़े मारकर रो पड़ी और सीने से चिपका लिया। यह देख हर किसी की आंख नम हो गई।

कड़ी सुरक्षा के बीच कस्बे के मोक्षधाम में बच्ची के शव को दफना कर उसका अंतिम संस्कार किया गया। शव का अंतिम संस्कार होने के कुछ ही देर बाद आरोपितों के घर प्रशासन का बुलडोजर गरजता हुआ पहुंच गया और कुछ ही मिनटों में आरोपित गोविंद के घर का अगला हिस्सा ढहा दिया। इस दौरान भी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

घटना के बाद मुख्य आरोपित हीरालाल का जीजा गोविंद परिवार समेत फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। वहीं आरोपित हीरालाल के द्वारा साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में मुस्करा थाने के एसआइ सुधीर कुमार चौरसिया की तहरीर पर जानलेवा हमला समेत शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

राजस्व विभाग की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर खेत की जांच की है। शव के अंतिम संस्कार होने व आरोपितों के घर में बुलडोजर चलने के बाद डीआइजी राजेश एस पीड़ित परिवार से मिले और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, एसडीएम मौदहा करनवीर सिंह, सीओ राठ राजीव कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

यह भी पढ़ें- हमीरपुर में दरिंदगी के बाद 3 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, गांव में आक्रोश, पुलिस पर पथराव व वाहन तोड़े, भागे जवान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।