Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दहेज ना देने पर बेटी को जहर खिलाकर मारा, पिता ने बताई दिन दहला देने वाली कहानी

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 05:07 PM (IST)

    राठ में एक पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। रामगोपाल ने बताया कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे और उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। 9 सितंबर को दामाद ने कल्पना की मृत्यु की सूचना दी। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज न देने पर कल्पना को जहर दिया गया।

    Hero Image
    पिता ने ससुरालियों पर लगाया पुत्री को मेरठ ले जाकर हत्या करने का आरोप। जागरण

    संवाद सहयोगी, राठ । पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री को जहर खिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोतवाली के धमना गांव निवासी रामगोपाल पुत्र मौजीलाल ने बताया कि उसने अपनी पुत्री 21 वर्षीय कल्पना की शादी दो वर्ष पूर्व थाना मझगवां के इटौरा निवासी अनिल पुत्र मैकूलाल अहिरवार के साथ की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ससुराली आए दिन पुत्री को कम दहेज को लेकर सास, ससुर, पति, जेठ, देवर व ननद मोटर साइकिल की मांग करने लगे।

    मना करने पर पुत्री के साथ शारीरिक मानसिक उत्पीड़न कर मारपीट करने लगे। पुत्री ने घर आकर घटना की जानकारी दी। बताया कि ससुराली पुत्री को मजदूरी करने मेरठ परिवार सहित चले गए। जबकि उसकी पुत्री ने जाने से मना किया तो जबरन उसकी पुत्री को मेरठ साथ ले गए।

    दामाद ने फोन पर दी सूचना

    बीते 9 सितंबर की सुबह करीब दस बजे तथा दामाद अनिल ने फोन पर बताया कि कल्पना की अचानक मृत्यु हो चुकी है। जबकि आठ सितंबर की रात नौ बजे पुत्री ने फोन से अपनी मां व बहन, भाईयों से बात की थी। जिसमें उसने बीमार हो जाने की कोई बात नहीं बताई।

    पिता ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को जहर खिलाकर या गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। इस संबंध में सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि घटना मेरठ की है। स्वजन को मेरठ में मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया है।