Hamirpur News: बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत व दूसरा गंभीर
Hamirpur | हमीरपुर में कानपुर सागर हाईवे पर मंडी गेट के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुंदरम गुप्ता नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राज ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। बाइक से मुख्यालय जा रहे युवकों को गुरूवार की देररात कानपुर सागर हाईवे पर मंडी गेट के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां से हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।
कस्बे के वार्ड संख्या 16 निवासी 20 वर्षीय सुंदरम गुप्ता पुत्र बृजकिशोर गुप्ता उर्फ बाबा कबाड़ी अपने साथी 22 वर्षीय राज ठाकुर पुत्र अरविंद सिंह के साथ बाइक से गुरुवार की रात करीब दस बजे मुख्यालय की ओर जा रहा था। तभी हाईवे पर मंडी गेट के सामने इन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे सुंदरम की मौके पर मौत हो गई। जबकि राज ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने सुंदरम को मृत घोषित कर दिया। वहीं राज ठाकुर को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया।
अचानक हुई इस घटना से स्वजन बेहाल हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।