Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कुत्ते-कुत‍िया की शादी के ल‍िए तैयार‍ियां पूरी, बड़ी संख्या में शामि‍ल होंगे लोग; बांटे गए 500 कार्ड

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 08:19 PM (IST)

    हमीरपुर में एक अनोखी शादी हो रही है - कुत्ते सेवानंद और कुतिया विचित्र कुमारी की। 11 जून को होने वाली इस शादी के लिए 500 कार्ड बांटे गए हैं। दो दिन तक चलने वाले इस उत्सव में विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे। दूल्हा सेवानंद की बारात छानी बांध गांव से निकलेगी और विवाह मुसाही मौजा में होगा।

    Hero Image
    बाबा के साथ दूल्हा बना कुत्ता सेवानंद।- जागरण

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। कुत्ते और कुतिया की शादी! जी चौंकिये नहीं। 11 जून को यह अनोखी शादी हो रही है, वो भी धूमधाम से। इसके लिए करीब पांच सौ कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। लोग मंगलवार और बुधवार दो दिन पकवान के साथ इस वैवाहिक कार्यक्रम का आनंद उठाएंगे। विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाएंगे, जो मेहमानों को परोसे जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुस्करा के छानी बांध गांव से 11 जून को दूल्हा सेवानंद की अनोखी बरात निकलेगी। श्रीश्री 1008 संतोषानंद महाराज बाल जोगी नागा (जूना अखाड़ा) के इस पालतू कुत्ते सेवानंद की शादी से पहले की रस्म सोमवार से शुरू हो गई। मंडप की रस्म पूरी की गई। मंगलवार को मायना रस्म पर प्रीतिभोज का कार्यक्रम रखा गया है। सेवानंद की बरात गोहांड ब्लाक के मुसाही मौजा के लिए प्रस्थान करेगी। उसका विवाह विचित्र कुमारी से होगा। 12 जून को विदाई होगी।

    पर‍िवार की तरह पाला

    कुत्ता-कुतिया की शादी का यह आयोजन लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। आसपास के तमाम लोगों को कार्ड बांटे गए हैं। संतोषानंद महाराज ने बताया कि सेवानंद को परिवार के सदस्य की तरह छोटे से पाला गया है। अब उसका विवाह भी कराना दायित्व है।