Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम-एसपी का जेल में औचक छापा, देखा रसोई घर व अस्पताल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jul 2022 06:35 PM (IST)

    डीएम-एसपी का जेल में औचक छापा देखा रसोई घर व अस्पताल

    Hero Image
    डीएम-एसपी का जेल में औचक छापा, देखा रसोई घर व अस्पताल

    डीएम-एसपी का जेल में औचक छापा, देखा रसोई घर व अस्पताल

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ शनिवार की शाम जिला कारागार में औचक छापेमारी की। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान जेल में निरुद्ध कैदियों व बंदियों का हालचाल और बैरकों के साथ साथ रसोई घर व जेल का अस्पताल भी देखा। जहां सबकुछ दुरुस्त मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार की शाम जिलाधिकारी डा.चंद्रभूषण त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने पुलिस बल के साथ जेल की सभी बैरकों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जेल में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता के साथ साथ जेल में निरुद्ध बीमार बंदी व कैदियों के इलाज की व्यवस्था को भी देखा गया। रसोई घर में बेहतर सफाई होने पर डीएम ने खुशी व्यक्त की। इस दौरान महिला बैरक का भी जायजा लिया गया। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भी चर्चा हुई और जेल को तिरंगा से सजाने को भी कहा गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम, जेलर विवेकशील त्रिपाठी, डिप्टी जेलर रामरतन यादव मौजूद रहे।