Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपर जिलाधिकारी बन किया फोन, ठगे 1.82 लाख रुपये

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 12 Aug 2021 07:29 PM (IST)

    संस राठ अपर जिलाधिकारी बनकर भूमि संरक्षण अधिकारी के वरिष्ठ सहायक एवं उनके एक सह

    Hero Image
    अपर जिलाधिकारी बन किया फोन, ठगे 1.82 लाख रुपये

    संस, राठ : अपर जिलाधिकारी बनकर भूमि संरक्षण अधिकारी के वरिष्ठ सहायक एवं उनके एक सहयोगी से 1,82,799 रुपये की ठगी गूगल पे के माध्यम से कर ली है। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

    कस्बे के जुल्हैटी नई बस्ती मोहल्ला निवासी कृष्ण देव यादव ने बताया कि भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। गत रविवार को उनके मोबाइल फोन पर भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक यादव का फोन आया और कहा अपर जिलाधिकारी का फोन आएगा। उनको कुछ धनराशि गूगल पे पर भेजनी है। वरिष्ठ सहायक ने बताया कुछ देर बाद अपर जिलाधिकारी के नाम से फोन आया और रुपये भेजने की बात करते हुए गूगल पे अकाउंट पूछने के बाद एक लिक भेजी। जिसे इंस्टाल करने की बात कही। इसके बाद उसके भारतीय स्टेट बैंक खाते से 45 हजार और इंडियन बैंक खाते से 97799 रुपये गूगल पे के माध्यम से ट्रांजैक्शन करवा लिए। साथ ही सहयोगी मेंहेरदीप के सेंट्रल बैंक के खाते से 40 हजार रुपये गूगल पे द्वारा करा लिए। दोनों के खाते से 1,82,799 रुपये कटने के बाद कर्मचारियों ने अपने अधिकारी को घटना की जानकारी दी। जब भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक यादव ने अपर जिलाधिकारी से बात की तब आनलाइन ठगी की जानकारी हो सकी। वरिष्ठ सहायक कृष्ण देव यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया रविवार को कार द्वारा हमीरपुर जा रहे थे। तभी एडीएम बनकर आनलाइन टप्पेबाजों का फोन आया और आवाज समझ नहीं सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें